हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पूर्व CM जीतनराम मांझी का विवादित बयान, बोले- बिहार बड़ा राज्य है, रेप जैसी घटनाएं होती रहती हैं

विज्ञापन

Jitan Ram Manjhi: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने हाजीपुर में नाबालिग के साथ रेप की घटना को लेकर विवादित बयान दिया है। पटना में उन्होंने कहा कि बिहार बड़ा राज्य है, रेप जैसी घटनाएं होती रहती हैं। बता दें कि हाजीपुर में हाल ही में नाबालिग के साथ हुई रेप की घटना को लेकर भाजपा नीतीश सरकार पर हमलावर है।

अभी पढ़ें – Bihar: छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पटना के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर के के सिंह हटाए गए

 

नीतीश सरकार का बचाव करते हुए दिया विवादित बयान

भाजपा के हमलों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश सरकार का बचाव करते हुए विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि अब बिहार की आबादी आधा करोड़ या 1 करोड़ नहीं है। यहां की कुल आबादी 12 करोड़ है। उन्होंने कहा कि जब ऐसी कोई घटना होती है तो यह देखना होगा कि सरकार क्या कार्रवाई करती है। अभी ऐसा ही एक मामला गया में सामने आया है और इसका खुलासा हो गया है।

विज्ञापन

मांझी बोले- सरकार को बदनाम करने की साजिश भी रची जा रही है

जीतन राम मांझी ने कहा कि अब आप देखिए कि जब बर्तन ज्यादा होते हैं तो वे खनकते हैं। ऐसी घटना के पीछे सरकार को बदनाम करने की साजिश भी रची जा रही है। जहां तक ​​बिहार में कानून व्यवस्था की बात है तो इससे कोई समझौता नहीं होगा। नीतीश सरकार अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। इस सरकार का उद्देश्य किसी निर्दोष को परेशान करना और किसी अपराधी को बख्शना नहीं है।

अभी पढ़ें – PM Modi Birthday: पीएम मोदी के बर्थडे पर रक्तदान का बनेगा रिकॉर्ड, एक लाख यूनिट ब्लड जमा करने की योजना

विज्ञापन

पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं जीतन राम मांझी

बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब जीतन राम मांझी ने विवादित बयान दिया है। इससे पहले भी वह विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वह भगवान राम को नहीं मानते हैं। उन्होंने खुद को मां सबरी का वंशज बताया और मर्यादा पुरुषोत्तम को एक काल्पनिक चरित्र बताया।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola