---विज्ञापन---

Bihar: छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पटना के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर के के सिंह हटाए गए

सौरभ कुमार, पटना: राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज करने वाले पटना के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर के के सिंह को अपने पद से हटा दिया गया है। उन्हें तुरंत प्रभाव से सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार में काम करने को कहा गया है। बता दें कि वायरल हुए वीडियो में वह प्रदर्शन कर […]

सौरभ कुमार, पटना: राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज करने वाले पटना के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर के के सिंह को अपने पद से हटा दिया गया है। उन्हें तुरंत प्रभाव से सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार में काम करने को कहा गया है। बता दें कि वायरल हुए वीडियो में वह प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर जमकर लाठी चलाते नजर आए थे। इसके बाद से ही उन पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी

अभी पढ़ें Lakhimpur Kheri News: दो सगी बहनों की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार को हिरासत में लिया, पेड़ से लटके मिले थे शव

---विज्ञापन---

दरअसल बीते 22 अगस्त को पटना में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी डाक बंगला चौराहा पर बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने इन अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया। पुलिस के बल प्रयोग में कई अभ्यर्थियों को चोटें भी आईं। इस दौरान पटना के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर के के सिंह ने भी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था। घायल अवस्था में नीचे गिरे एक अभ्यर्थी पर एडीएम ने लाठी से कई वार किए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 14, 2022 07:57 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola