---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

पूर्व CM जीतनराम मांझी का विवादित बयान, बोले- बिहार बड़ा राज्य है, रेप जैसी घटनाएं होती रहती हैं

Jitan Ram Manjhi: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने हाजीपुर में नाबालिग के साथ रेप की घटना को लेकर विवादित बयान दिया है। पटना में उन्होंने कहा कि बिहार बड़ा राज्य है, रेप जैसी घटनाएं होती रहती हैं। बता दें कि हाजीपुर में हाल ही में नाबालिग के साथ हुई रेप की घटना को लेकर भाजपा […]

---खबर नीचे जारी है---

Jitan Ram Manjhi: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने हाजीपुर में नाबालिग के साथ रेप की घटना को लेकर विवादित बयान दिया है। पटना में उन्होंने कहा कि बिहार बड़ा राज्य है, रेप जैसी घटनाएं होती रहती हैं। बता दें कि हाजीपुर में हाल ही में नाबालिग के साथ हुई रेप की घटना को लेकर भाजपा नीतीश सरकार पर हमलावर है।

अभी पढ़ें Bihar: छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पटना के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर के के सिंह हटाए गए

 

---खबर नीचे जारी है---

नीतीश सरकार का बचाव करते हुए दिया विवादित बयान

भाजपा के हमलों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश सरकार का बचाव करते हुए विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि अब बिहार की आबादी आधा करोड़ या 1 करोड़ नहीं है। यहां की कुल आबादी 12 करोड़ है। उन्होंने कहा कि जब ऐसी कोई घटना होती है तो यह देखना होगा कि सरकार क्या कार्रवाई करती है। अभी ऐसा ही एक मामला गया में सामने आया है और इसका खुलासा हो गया है।

मांझी बोले- सरकार को बदनाम करने की साजिश भी रची जा रही है

जीतन राम मांझी ने कहा कि अब आप देखिए कि जब बर्तन ज्यादा होते हैं तो वे खनकते हैं। ऐसी घटना के पीछे सरकार को बदनाम करने की साजिश भी रची जा रही है। जहां तक ​​बिहार में कानून व्यवस्था की बात है तो इससे कोई समझौता नहीं होगा। नीतीश सरकार अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। इस सरकार का उद्देश्य किसी निर्दोष को परेशान करना और किसी अपराधी को बख्शना नहीं है।

---खबर नीचे जारी है---

अभी पढ़ें PM Modi Birthday: पीएम मोदी के बर्थडे पर रक्तदान का बनेगा रिकॉर्ड, एक लाख यूनिट ब्लड जमा करने की योजना

पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं जीतन राम मांझी

बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब जीतन राम मांझी ने विवादित बयान दिया है। इससे पहले भी वह विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वह भगवान राम को नहीं मानते हैं। उन्होंने खुद को मां सबरी का वंशज बताया और मर्यादा पुरुषोत्तम को एक काल्पनिक चरित्र बताया।

---खबर नीचे जारी है---

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 14, 2022 02:54 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola