रांची में जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में उनके आवास पर शनिवार शाम को अहम बैठक हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों के आंदोलन और मौजूदा गतिरोध को लेकर गठित चार सदस्यीय मंत्री समूह के साथ मंथन किया. ये बैठक करीब 2 घंटे तक चली. छात्रों के आंदोलन को लेकर सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी रहेगा.मंत्री संजय यादव ने बताया कि कल दोपहर 12 बजे छात्रों के साथ बातचीत का एक और दौर होगा. कहा जा रहा है ये मीटिंग काफी पॉजिटिव रही. विधायक जयराम महतो ने छात्रों के समर्थन में निर्जला अनशन की घोषणा की है. वहीं, परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. एक सामाजिक कार्यकर्ता ने जनहित याचिका दायर कर इन मामलों की CBI जांच की मांग की है.
ये भी पढ़ें: झारखंड में JPSC-JSSC छात्रों और सरकार के बीच दूसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा, 9 अगस्त तक का अल्टीमेटम
छात्रों ने निकाला मार्च
वहीं रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. शनिवार की शाम JPSC-JSSC स्टूडेंट्स फोरम की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया. जयराम मुंडा स्टेडियम से शुरू हुआ यह मार्च फिरायालाल चौक यानी अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचा. हाथों में तिरंगा और जुबान पर इंसाफ की मांग लिए सैकड़ों छात्र-छात्राएं इस मार्च में शामिल हुए. हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राएं लगातार ”वी वांट जस्टिस” के नारे लगाते नजर आए. मार्च में सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. छात्रों ने साफ कहा कि 10 अगस्त को होने वाला विधानसभा घेराव ऐतिहासिक होगा.
क्या है आरोप?
छात्रों का आरोप है कि सरकार का रवैया उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है और बातचीत के नाम पर सिर्फ समय बर्बाद किया जा रहा है. अभ्यर्थियों ने कहा कि इस बार आंदोलन सिर्फ आश्वासन के बाद खत्म होने वाला नहीं है. उनका कहना है कि यह आक्रोश किसी एक दिन का नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही समस्याओं का नतीजा है. छात्रों ने दो टूक कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा.
एक छात्र की बिगड़ी तबीयत
JPSC-JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ी के विरोध में भूख हड़ताल कर रहे एक छात्र की तबीयत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया. इस बारे में में छात्र राहुल क्रांति ने कहा- “झारखंड के सभी छात्रों, अभिभावकों, समाजसेवियों और आम लोगों को इस लड़ाई में शामिल होना चाहिए. 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम तय है. मैं सभी से इस घेराव में शामिल होने की अपील करता हूं क्योंकि मैं किसी भी हाल में झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दूंगा.मैं अपनी आखिरी सांस तक यह लड़ाई लड़ता रहूंगा.
ये भी पढ़ें: झारखंड में 10 प्रदर्शनकारी छात्रों के डेलिगेशन की 4 मंत्रियों से पहली मीटिंग खत्म, जारी रहेगा आंदोलन
संबंधित खबरें
झारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
11 hrs ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
12 hrs agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
3 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
3 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
6 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
8 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
13 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
15 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
16 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines