---विज्ञापन---

झारखंड में JPSC-JSSC छात्रों और सरकार के बीच दूसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा, 9 अगस्त तक का अल्टीमेटम

Students Protest: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने भी कहा है कि सरकार ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुना है और इन पर विचार करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. हालांकि, छात्रों का कहना है कि सिर्फ आश्वासन से आंदोलन खत्म नहीं होगा.

---विज्ञापन---

झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच शनिवार को दूसरे दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही. करीब एक घंटे चली इस मीटिंग में भी किसी ठोस समाधान पर सहमति नहीं बन सकी. हालांकि, सरकार ने छात्रों की मांगों पर अलग-अलग ग्रुप्स और सभी छात्रों से बातचीत करने की बात कही है. इसके अलावा सरकार की तरफ से प्रतिनिधियों को एक ई-मेल भी दी गई है, जिसमें वो अपने सुझाव और सवाल भेज सकते हैं. हालांकि छात्रों ने सरकार का रवैया देखते हुए 9 अगस्त तक का अल्टिमेटम दिया है.

छात्रों को दिया गया ई-मेल आईडी और फीडबैक नंबर


प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान सरकार की ओर से छात्रों को अपनी समस्याएं और सुझाव भेजने के लिए एक ई-मेल आईडी और फीडबैक नंबर भी जारी किया गया है. सरकार का कहना है कि छात्रों से मिले सुझावों और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा. बैठक खत्म होने के बाद छात्र प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने मुख्यमंत्री आवास पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने सीएम सोरेन को अब तक सरकार के साथ हुई बातचीत और छात्रों की मांगों की पूरी जानकारी दी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सुनेत्रा पवार से पांच घंटे की मुलाकात के बाद पार्टी में हलचल तेज, प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अटकलें; पार्टी के नेता बोले- PK बना रहे रणनीति

देवेंद्रनाथ महतो गुट से भी हुई बातचीत


वहीं, देवेंद्रनाथ महतो गुट के आठ छात्रों के साथ भी स्टेट गेस्ट हाउस में सरकार की बातचीत हुई है. माना जा रहा है कि शनिवार शाम तक सरकार और छात्रों के बीच बातचीत का एक और दौर हो सकता है. इससे पहले शुक्रवार रात भी छात्र प्रतिनिधिमंडल और सरकार के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुई थी. छात्र नेता रविंद्र पासवान ने उस बैठक को सकारात्मक बताया था, लेकिन साथ ही साफ कर दिया था कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

---विज्ञापन---

छात्रों से बातचीत के बाद सरकार ने क्या कहा?


मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने भी कहा है कि सरकार ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुना है और इन पर विचार करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. हालांकि, छात्रों का कहना है कि सिर्फ आश्वासन से आंदोलन खत्म नहीं होगा. छात्रों ने सरकार को 9 अगस्त तक का समय दिया है. छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर JPSC और JSSC से जुड़ी सभी मांगों पर 9 अगस्त तक संतोषजनक फैसला नहीं हुआ, तो पहले से तय कार्यक्रम के तहत 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा का घेराव किया जाएगा. JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने छात्रों और अभिभावकों से 8 और 9 अगस्त तक रांची पहुंचने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: RBI Loan New Rules: आरबीआई ने बदले लोन देने के न‍ियम, फ्रॉड पर लगेगी लगाम

---विज्ञापन---

First published on: Aug 08, 2026 02:19 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola