---विज्ञापन---

झारखंड angle-right

Jharkhand Election : RJD ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरशोर से चल रही है। राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस के बाद आरजेडी ने भी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी।

---विज्ञापन---

RJD Candidates List For Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो गया। राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इंडिया महागठबंधन के तहत राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने मंगलवार को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। आइए जानते हैं कि किसे कहां से मिला टिकट?

आरजेडी की लिस्ट में कौन-कौन उम्मीदवार?

---विज्ञापन---

लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने झारखंड की 6 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए। पार्टी ने देवघर से सुरेश पासवान को चुनावी मैदान में उतारा, जबकि गोड्डा से संजय प्रसाद यादव को उम्मीदवार बनाया। कोडरमा से सुभाष यादव, चतरा से रश्मी प्रकाश, विश्रामपुर से नरेश प्रसाद सिंह और हुसैनाबाद से संजय कुमार सिंह यादव विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें : Jharkhand में कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय

झारखंड चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग फाइनल हो गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के खाते में 41 सीटें आ सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 29 और आरजेडी को 6 सीटें मिलेंगी। इसके तहत ही राजद ने 6 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए। वहीं, लेफ्ट को 4 और अन्य को 1 सीट मिलने की उम्मीद है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Jharkhand: सरायकेला से चंपई सोरेन, जामताड़ा से सीता सोरेन को टिकट, BJP की पहली लिस्ट में कौन-कौन उम्मीदवार

जानें झारखंड में कब डाले जाएंगे वोट?

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं, जहां दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 13 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने झारखंड चुनाव के लिए 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी, जबकि कांग्रेस ने 21 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए।

First published on: Oct 22, 2024 09:16 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola