false1, 2, 3, 4...झारखंड के 43 विधायकों ने की 'गिनती पूरी', वीडियो आया सामने
Author: Pushpendra Sharma
2024-02-01 19:35:28
Jharkhand MLA Counting Video: झारखंड का सियासी घटनाक्रम पल-पल बदल रहा है। विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री चुने गए चंपई सोरेन सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके हैं, लेकिन राज्यपाल ने उन्हें शुक्रवार तक का समय दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ईडी की हिरासत में जाने और पद से इस्तीफा देने के बाद सीएम की कुर्सी फिलहाल खाली है। इस बीच झारखंड के विधायकों का रोचक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे गिनती पूरी करते नजर आ रहे हैं।
चंपई सोरेन ने शुरू की गिनती
वीडियो में देखा जा सकता है कि चंपई सोरेन खुद से गिनती शुरू करते हैं। फिर एक-एक कर बाकी नेता भी अपनी गिनती 1, 2, 3, 4… करके पूरी करते हैं। इस वीडियो में कई महिला विधायक भी नजर आई हैं। बता दें कि झारखंड में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 41 सीट है, लेकिन भाजपा ने चंपई सोरेन पर बहुमत न होने का आरोप लगाया है।
क्या है सीटों का गणित
यहां सीटों की संख्या की बात करें तो विधानसभा में 81 सीटें हैं। यहां एक विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। यहां जेएमएम ने 29 और कांग्रेस ने 17 सीटों पर कब्जा जमाया था। वहीं सीपीआई एमएल के 1 और आरजेडी के 1 विधायक हैं। जबकि विपक्ष की बात करें तो उनकी संख्या 32 है। इसमें अकेले भाजपा के 26 विधायक शामिल हैं। आजसू पार्टी (AJSU) के 3, अन्य के 2 और एनसीपी (A) के 1 विधायक हैं।
विधायकों के टूटने का भी डर
इंडिया गठबंधन को विधायकों के टूटने का भी डर है। कहा जा रहा है कि इंडिया गठबंधन के कुछ विधायक नाराज चल रहे हैं। इस डर को देखते हुए जेएमएम-कांग्रेस समेत सभी विधायकों को दूसरे प्रदेशों में भेजा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर हेमंत सोरेन को कोर्ट ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ED ने उनका 10 दिन का रिमांड मांगा था, हालांकि कोर्ट ने इसे नहीं माना। कल भी न्यायालय में जमीन घोटाले से जुड़े मामले की सुनवाई होगी। बता दें कि हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की है।
ये भी पढ़ें: Jharkhand: बजट के बीच झारखंड में होगा खेला! 35 विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से भेजा हैदराबाद
ये भी पढ़ें: चंपई सोरेन को क्यों चुना गया झारखंड का नया मुख्यमंत्री? ये रहीं बड़ी वजहें
ये भी पढ़ें: जब चंपई सोरेन की वजह से मिल गया गुम हुआ बच्चा
ये भी पढ़ें: कौन हैं चंपई सोरेन? बनेंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines