Double Murder in Love Triangle: झारखंड (Jharkhand) से लव ट्रायंगल में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। गोड्डा जिले के एक सरकारी स्कूल में टीचर ने लव अफेयर के चलते अपने ही दो सहकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मार ली। यह घटना राजधानी रांची से करीब 300 किमी दूर पोरैयाहाट इलाके में चतरा अपग्रेडेड स्कूल में सुबह करीब 11 बजे हुई।
कमरे में मिला दो शिक्षकों का शव
पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने बताया कि स्कूल के एक कमरे में महिला और शिक्षक का शव खून से लथपथ पाया गया। आरोपी शिक्षक भी गंभीर रूप से घायल मिला। उन्होंने बताया कि स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने जैसे ही गोलियों की आवाज सुनी, वे कमरे में पहुंचे, लेकिन कमरा अंदर से बंद था।
पुलिस ने तोड़ा दरवाजा
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक दोनों शिक्षकों की मौत हो चुकी थी। आरोपी शिक्षक ने अपने सिर के दाहिने हिस्से में गोली मारकर सुसाइड करने की कोशिश की। एसपी के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह प्रेम-प्रसंग का मामला लगता है। ग्रामीणों और स्कूली छात्रों के अनुसार, दोनों पुरुष शिक्षकों का महिला शिक्षक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
यह भी पढ़ें: बिहार के बाद झारखंड में भी राजनीतिक संकट, हेमंत सोरेन दे सकते हैं इस्तीफा
मृतकों की हुई पहचान
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सुजाता मिश्रा और 40 वर्षीय आदर्श सिंह के रूप में की गई है। सुजाता पोरैयाहाट और आदर्श यूपी के चंदौली जिले के रहने वाले थे। वहीं, घायल शिक्षक की पहचान पोरैयाहाट के रहने वाले 42 वर्षीय रवि रंजन के रूप में की गई है।
आरोपी शिक्षक की हालत गंभीर
पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने आदर्श को तीन, जबकि सुजाता को एक गोली मारी। घटनास्थल से दो देशी पिस्तौल बरामद की गई हैं। हालांकि, घटना में केवल एक पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया है। घायल शिक्षक को गोड्डा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का चला ‘पता’, कुछ यूं तैयार है आगे की रणनीति
संबंधित खबरें
झारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
49 mins agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
18 hrs agoझारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
4 days agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
7 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
8 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
9 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
9 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
12 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
12 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines