Jharkhand Politics: झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री और जमीन घोटाले में फिलहाल जमानत पर बाहर आए हेमंत सोरेन एक बार फिर मुख्यमंत्री बन सकते हैं। सोरेन को 28 जून को जमानत मिली थी। इसी के साथ चंपई सोरेन के इस्तीफा देने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। इस सियासी हलचल को इसलिए हवा मिली, क्योंकि सीएम चंपई सोरेन के रांची में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम को रद्द कर दिया। इसी के साथ हेमंत सोरेन ने इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ बुधवार को मीटिंग की है। कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम को अब हेमंत सोरेन के लिए आयोजित किया जाएगा। इससे पहले चंपई सोरेन के इस्तीफे का ऐलान हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, चंपई सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
हेमंत सोरेन फिर बनेंगे मुख्यमंत्री
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि नई सरकार के गठन की औपचारिकताएं भी उसी के अनुसार शुरू होंगी। इस बारे में चंपई सोरेन के घर पर एक मीटिंग हुई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायक दल की बैठक में ये निर्णय लिया गया कि एक बार फिर हेमंत सोरेन राज्य की कमान संभालेंगे। वह आज रात तक सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Hathras Stampede: आखिर कैसे मच जाती है भगदड़? फंस जाएं तो कैसे रहें सेफ? जानिए सब कुछ
आज रात तक इस्तीफा दे सकते हैं चंपई सोरेन
इस मीटिंग में हेमंत सोरेन के साथ ही कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी मौजूद रहे। हेमंत सोरेन ने इस मीटिंग के बाद खुद एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- INDIA गठबंधन के विधायक दल की बैठक में सभी सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक हुई। मीटिंग के बाद कहा जा रहा है कि चंपई सोरेन किसी भी वक्त इस्तीफा दे सकते हैं।
चंपई सोरेन ने ही रखा प्रस्ताव
झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक नेता के मुताबिक, चंपई सोरेन आज रात तक किसी भी वक्त इस्तीफा दे सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, चंपई सोरेन ने ही मीटिंग में हेमंत सोरेन को सीएम बनाने का प्रस्ताप रखा। जिस पर सहमति बन गई है। आपको बता दें कि चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को सीएम की कुर्सी संभाली थी। इससे पहले हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को जमीन घोटाले के तहत मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था। हाल ही में कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा किया है। वह लगभग पांच महीने तक जेल में रहे थे।
ये भी पढ़ें: हाथरस में मची भगदड़ से पहले का Video आपने देखा क्या?
ये भी पढ़ें: हाथरस में 121 मौतों का जिम्मेदार ‘भोले बाबा’ बेकसूर कैसे?
ये भी पढ़ें: सत्संग के आयोजकों की लिस्ट देखें, इनके खिलाफ FIR दर्ज
संबंधित खबरें
सीएम हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
1 day agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, झारखंड की स्पेशल कोर्ट ने तय किए आरोप
2 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत, सामने आया वीडियो
5 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
9 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले- प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा है पर्व
10 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश, 16 पर तय हो चुके हैं आरोप
13 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
14 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत, सुनवाई से किया इनकार
14 days agoबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेड्यूल में होगा बदलाव? धोनी के शहर रांची से छिन सकती है IND vs AUS टेस्ट मैच की मेजबानी
14 days agoझारखंड में ईडी की छापेमारी, सहकारी बैंक में कथित धोखाधड़ी से जुड़ा मामला
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines