रांची से विवेक चंद्र की रिपोर्टः झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित राजद के मिलन समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केन्द्र पर जमकर हमला बोलते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट हो पार्टी को मजबूत करने का मंत्र दिया।
और पढ़िए –Bomb At Google Office: पुणे गूगल ऑफिस में बम की सूचना, कॉल कर धमकी भी दी; आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार
झारखंड में कोई भूल न करे
तेजस्वी यादव ने कहा कि आप सभी जानते ही हैं कि जहां बीजेपी की सरकार नहीं होती है वहां बीजेपी क्या करती है। वह धन बल से विधायकों की खरीद फरोख्त में लगा रहता है या फिर ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसी को आगे कर देता है।
तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सबको एक साथ आना पड़ेगा। तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमारा जनाधार है झारखंड में कोई भूल न करें। हमें संगठन को मजबूत करना होगा गांव-गांव जाना होगा।
बिहार में हमने बीजेपी को सबक सिखाया, यहां भी हमारा गठबंधन मजबूत होगा। बजट में झारखंड को क्या मिला। सबसे ज्यादा भाजपा वालों ने राज किया। यहां वे पक्षपात कर रहे क्योंकि यहां उनकी सरकार नहीं। बीजेपी वाले चुनाव हारते हैं ये तो बस मंदिर मस्जिद में लगते हैं।
इन्होंने हर साल दो करोड़ रोजगार और किसानो की आय दोगुनी करने की बात की थी। क्या हुआ। इन लोगों को पच नहीं रहा कि यहां आदिवासी मुख्यमंत्री है। यहां भी छापेमारी, बिहार में भी छापेमारी। पिछड़ों को आरक्षण देने की नीति सरकार लाई है पर केन्द्र इसे लागू करने नहीं देना चाहता।
और पढ़िए –Jaipur News: सीएम अशोक गहलोत को इस मुद्दे पर मिला अपने राजनीतिक विरोधी का साथ, जानें पूरी खबर
झारखंड में भी हो जाति आधारित जनगणना
झारखंड में भी हो जाति आधारित जनगणना हो इसके लिए हमने मुख्यमंत्री जी को राय दी है। जाति के आंकड़े जरूरी है। इससे विकास में मदद मिलती है। झारखंड में जाति आधारित जनगणना को मुख्यमंत्री जी ने सकारात्मक रूप से लिया है।
स्वस्थ होकर देश लौटे लालू जी
तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी देश लौटे हैं स्वस्थ होकर आपके बीच वो जरूर आएंगे। आपने जैसे उनको ताकत दी वैसे मुझे भी ताकत दें। हमारा जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा तब तक टिकट कैसे मांगेंगे। मिलन समारोह में पलामू के पूर्व सांसद रामेश्वर बैठा समेत कइयों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
1 day agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
3 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
4 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
5 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
13 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
14 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
17 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
21 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
22 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines