Bomb At Google Office: पुणे गूगल ऑफिस में बम की सूचना, कॉल कर धमकी भी दी; आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार

Bomb At Google Office, Google, Google Office, Mumbai Google Office

Bomb At Google Office: पुणे के गूगल ऑफिस में बम रखे जाने की सूचना मिली है। इस मामले में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। आरोपी की गिरफ्तारी हैदराबाद से की गई है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कॉलर ने मुंबई के बीकेसी कार्यालय को पुणे गूगल कार्यालय में बम रखने की धमकी सूचना दी थी। फोन करने वाले ने बताया कि उसका नाम पनायम शिवानंद है और वह हैदराबाद का रहने वाला है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जांच के दौरान फर्जी निकला मामला

मुंबई पुलिस के मुताबिक, जानकारी के बाद जांच पड़ताल की गई, लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। कॉल करने वाले को हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, गूगल के मुंबई कार्यालय को सोमवार को एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें कहा गया कि गूगल के पुणे कार्यालय में बम रखा गया है। हैदराबाद में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक,मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया था और वर्तमान में जांच चल रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ