Jharkhand Crime News: झारखंड के जमशेदपुर में एग्जाम के दौरान नकल के शक में एक टीचर ने छात्रा को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। इसके बाद घर जाकर छात्रा ने खुद को आग लगा ली। घटना के बाद कक्षा 9 की छात्रा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, महिला टीचर को शक था कि छात्रा ने स्कूल ड्रेस के अंदर नकल के पुर्जे छिपाए हैं। छात्रा ने अपने बयान में कहा कि टीचर ने उसे अपमानित किया और एग्जाम हॉल के पास ही दूसरे कमरे में उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया, हालांकि छात्रा ने इसका विरोध किया लेकिन टीचर ने उसकी बातों को सुनने से इनकार कर दिया।
अभी पढ़ें – जयपुर में छात्रा के अपहरण मामले में बड़ा खुलासा, दांत तोड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
अधिकारी ने कहा कि शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, छात्रा की मां ने अपने बयान में कहा कि उसने स्कूल से वापस आने के तुरंत बाद खुद को आग लगा ली। बताया जा रहा है कि आग में झुलसी बच्ची को गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची का 80 फीसदी शरीर जल चुका है और उसकी हालत गंभीर है।
छात्रा की बड़ी बहन ने दी ये जानकारी
छात्रा की बड़ी बहन ने बताया कि छोटी बहन की दूसरी पाली में साइंस की परीक्षा थी। परीक्षा देकर घर लौटने पर वह चुप थी। कुछ समय बाद उसने हमें हमारे चचेरे भाई से मिलने के लिए भेजा। इसके बाद उसने अपने ऊपर घर में रखा मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। उसकी चीख-पुकार सुनकर हम लोग वहां पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई।
अभी पढ़ें – Gurugram Fire: ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, काबू पाने में जुटीं दमकल की गाड़ियां
स्कूल के प्रिंसिपल ने दी सफाई
इस बीच स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि छात्र नकल कर रहे हैं. इस बार उनसे सिर्फ इतना ही कहा गया था कि ये सब न करें। कपड़े उतारने के लिए मजबूर किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 day agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
1 day agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
4 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
6 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
11 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
13 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
15 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
16 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
23 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines