झारखंड आज बंद रहेगा, क्योंकि BJP ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस से हमले के विरोध में बंद का आह्वान किया है. इसलिए आज झारखंड में लॉकडाउन जैसी स्थिति रहेगी. बंद के मद्देनजर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है. पूरे प्रदेश में करीब 3000 जवान तैनात किए गए हैं, जो चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे. वहीं पूरे प्रदेश पर संवदेनशील इलाकों पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी. बंद के दौरान किसी भी अप्रिय घटना और अराजक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस तैयार है.

‘विपक्ष के बहकावे में न आएं’, विधानसभा घेराव के बाद CM सोरेन की छात्रों से अपील, लाठीचार्ज पर क्या बोली पुलिस?

---विज्ञापन---

जयपाल सिंह स्टेडियम पर खास नजर रहेगी

आज बंद के दौरान रांची पुलिस की नजर जयपाल सिंह स्टेडियम में जुटी भीड़ पर रहेगा. आशंका जताई गई है कि यहां स्थिति बिगड़ सकती है. बीते दिन की तरह अराजकता फैल सकती है, इसलिए जयपाल सिंह स्टेडियम से लेकर विधानसभा भवन तक भारी सुरक्षा के इंतजाम हैं. पुलिस विभाग के आलाधिकारी फील्ड में रहेंगे. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों और प्रदर्शन स्थलों पर अधिकारी खुद नजर रखेंगे. पुलिस जवानों को अपने इलाकों में मार्च पास्ट करने के निर्देश हैं.

---विज्ञापन---

शांति भंग करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी

आज भारत बंद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की मानिटरिंग की जिम्मेदारी रांची के SSP राकेश रंजन की है. उन्होंने बंद के दौरान ट्रांसपोर्ट सिस्टम बाधित न होने देने के निर्देश दिए हैं. किसी भी जगह पर भीड़ को न जुटने देने के निर्देश हैं. ड्रोन से पूरे प्रदेश पर नजर रखी जाएगी ओर पुलिस अधिकारी लगातार समीक्षा करेंगे. पुलिस विभाग ने सभी राजनीतिक दलों, प्रदर्शनकारी छात्रों और अपराधियों को स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश हुई तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---विज्ञापन---

पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हिंसक टकराव

बता दें कि झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में छात्रों ने विधानसभा का घेराव किया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत हुई. 6 बैरिकेड पार करके जब छात्रों ने 7वें बैरिकेड को तोड़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग किया. पहले पुलिस ने वाटर कैनन से उन्हें खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने और बैरिकेड तोड़ने लगे तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

---विज्ञापन---

रांची में छात्र प्रदर्शन के बीच JPSC के पूर्व चेयरमैन अरेस्ट, 22 जुलाई को दिया था इस्तीफा

---विज्ञापन---

देवेंद्र नाथ महतो पर भी लाठीचार्ज का आरोप

लाठीचार्ज के साथ-साथ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले फेंके. पुलिस के साथ हिंसकर टकराव में कई छात्र और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर भी लाठीचार्ज का आरोप पुलिस पर लगा है. हालांकि सिर्फ आरोप लगा है, लेकिन देवेंद्र नाथ मेहतो की तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. वे इस समय ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं. देवेंद्र एंबुलेंस से विधानसभा घेराव में पहुंचे थे और फिर छात्रों के साथ प्रदर्शन में शामिल हो गए.