रांची में छात्र प्रदर्शन के बीच JPSC के पूर्व चेयरमैन अरेस्ट, 22 जुलाई को दिया था इस्तीफा

रांची में जारी छात्रों के प्रदर्शन के बीच, CID ने भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले में सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते को भी गिरफ्तार किया है.

Former JPSC Chairman arrested

Credit: News24

विज्ञापन

भर्ती परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी को लेकर रांची में छात्रों ने विधानसभा की ओर बढ़ते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों ने परिसर तक पहुंचने के लिए बैरिकेड्स तक तोड़ दिए. उन्हें हटाने के लिए पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया, वॉटर कैनन और आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया. जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में ये कहा था कि सभी परेशानियों का हल बातचीत से निकलता है, लाठी से नहीं. इसके बावजूद भी प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाईं गईं. इस बीच, CID ने भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले में सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते को भी गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर जवाब देंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, किरेन रिजिजू ने दी जानकारी

विज्ञापन

कब दिया इस्तीफा?

एल. खियांग्ते ने 22 जुलाई को JPSC के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया था. उनपर 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कराने के लिए ब्लैकलिस्ट में डाली गई कंपनी TDPL को पैनल में शामिल करने समेत कई आरोप लगे हैं. खियांग्ते से 28 जुलाई से लेकर अब तक कई बार पूछताछ की जा चुकी थी. वहीं, रविवार को भी JPSC के तीन सदस्यों ने रिजाइन किया था. जिनमें अजीता भट्टाचार्य, जमील अहमद, अनिमा हांसदा का नाम शामिल है. राज्यपाल संतोष गंगवार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया. दरअसल, परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच कर रही CID ने इन सदस्यों को समन भेजा था, जिसके बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया. आज सीआईडी की टीम ने सभी से पूछताछ की.

ईडी की भी हुई एंट्री

रांची में विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी परीक्षा में हो रही गड़बड़ी को लेकर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. अब इस पूरे मामले में ED की एंट्री हो चुकी है. ईडी ने Prevention of Money Laundering Act (PMLA) के तहत पूरे मामले की तहकीकात शुरू की है. ईडी ने JSSC-CGL एग्जाम समेत झारखंड की बाकी परीक्षाओं में गड़बड़ी से जुड़े फाइनेंशियल एंगल की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि वो झारखंड पुलिस की CID टीम की तरफ से दर्ज प्राथमिकी के साथ ही कुछ और शिकायतों का भी संज्ञान लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ