6 विधायक लेकर दिल्ली क्यों पहुंचे? बगावत के सवाल पर चंपई सोरेन ने दिया ये जवाब

Jharkhand News: झारखंड में विधानसभा चुनावों से पहले हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पार्टी के नेता और पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बीजेपी के साथ संपर्क में होने की खबरें आ रही हैं।

हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद चंपई सोरेन झारखंड के सीएम बने थे।

हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद चंपई सोरेन झारखंड के सीएम बने थे।

Jharkhand Assembly Election News: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक चंपई सोरेन 6 विधायकों के साथ बीजेपी के राज्य प्रभारी शिवराज सिंह चौहान के संपर्क में हैं। चंपई सोरेन के साथ वाले नेताओं से हेमंत सोरेन की पार्टी का संपर्क नहीं हो पा रहा है। कहा जा रहा है कि ये सभी विधायक भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बगावत के सवाल पर क्या बोले चंपई सोरेन

रविवार की दोपहर कोलकाता से दिल्ली पहुंचे चंपई सोरेन ने कहा कि बेटी से मिलने दिल्ली आया हूं। बीजेपी में जाने के सवाल पर कहा कि अभी पहले वाली जगह पर ही हूं। अपने निजी काम से दिल्ली आया हूं। हालांकि चंपई सोरेन ने कहा कि कोलकाता जाने के बारे में बाद में बताएंगे। उधर मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों ने दावा किया है कि चंपई सोरेन कोलकाता में बंगाल बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी से मिले हैं। बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होने के बाद चंपई सोरेन सीधे झारखंड भवन के लिए रवाना हुए। जहां उनके नाम से तीन कमरे बुक किए गए हैं। चंपई सोरेन के साथ उनके स्टाफ के कुछ लोग भी दिल्ली आए हैं।

विज्ञापन

जेएमएम की पहली प्रतिक्रिया

चंपई सोरेन के मामले में जेएमएम की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि उनके बारे में अफवाह फैलाई जा रही है। वह कहीं नहीं जाएंगे। वह एक क्रांतिकारी शख्सियत हैं।

विज्ञापन

‘इन विधायकों से संपर्क नहीं’

जिन नेताओं के साथ जेएमएम नेतृत्व का संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनमें दशरथ गगराई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, लोबिन हेम्ब्रम, समीर मोहंती शामिल हैं। बता दें कि चमरा लिंडा और लोबिन हेम्ब्रम पर लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पार्टी अनुशासन तोड़ने के लिए जेएमएम ने कार्रवाई की थी, वहीं समीर मोहंती जमशेदपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के खिलाफ जेएमएम के प्रत्याशी थे। खबरें तो यह भी है कि झारखंड के पूर्व सीएम बागी विधायकों के साथ असम भी जा सकते हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा झारखंड के सह प्रभारी हैं।

विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया है कि बीती रात चंपई सोरेन कोलकाता के एक होटल में ठहरे हुए थे और रविवार की सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए। माना जा रहा है कि दिल्ली पहुंचकर चंपई सोरेन बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि चंपई सोरेन के बीजेपी में जाने की अटकलें कई दिनों से लग रही हैं। इस बारे में शनिवार को जब चंपई सोरेन से पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुरा सवालों को टाल दिया था। और कहा था कि उनका राजनीतिक जीवन बहुत लंबा है। अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। इसके अलावा वह ऐसे कई अन्य सवालों को मुस्कुराकर टालते हुए नजर आए थे। खबरों के मुताबिक अगर चंपई सोरेन बीजेपी में शामिल होते हैं तो उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला या पोटका से विधानसभा का चुनाव लड़ाया जा सकता है। फिलहाल इन दोनों सीटों पर बीजेपी के विधायक हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ