---विज्ञापन---

CM पद से हटाने का क्या इस तरह बदला लेंगे चंपई सोरेन? दिल्ली में इस पार्टी में हो सकते हैं शामिल

Jharkhand Politics: चंपई सोरेन सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनका जन्म जिलिंगगौड़ा में हुआ था। पेशे से किसान चंपई 10वीं तक पढ़े हैं।

Jharkhand Politics: झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा से बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, मंत्री बादल पत्रलेख और पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं कि चंपई सोरेन अगले एक दो दिन में दिल्ली में बीजेपी के कुछ बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दिल्ली में ही बीजेपी की सदस्यता ले सकते हैं, बता दें राज्य में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

---विज्ञापन---

फिलहाल चंपई सोरेन राज्य की हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में जल संसाधान विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री हैं। सूत्रों के अनुसार चंपई इन दिनों झारखंड और दिल्ली के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं। उनके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम समेत अन्य कुछ बड़े नेता भी चंपई के साथ पार्टी को छोड़ सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि चंपई को झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी कुछ बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

ये भी पढ़ें:  जन्म के 3 साल बाद ऑटो में जिंदा मिली मरी हुई बच्ची, पिता ने ऐसे की पहचान, लोग बोले हैरतअंगेज…

---विज्ञापन---

क्या मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने से नाराज हैं चंपई सोरेन

दरअसल, हेमंत सोरेन पर जमीन घोटाले के आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था। इस बीच पार्टी ने चंपई सोरेन को अपना सीएम चुना था। लेकिन हेमंत को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। बताया जा रहा है कि इस सब से चंपई और उनके समर्थक नाराज थे। बता दें चंपई का झारखंड की राजनीति में अपना अलग ही रसूख है।

ये भी पढ़ें: Jammu-Kashmir Assembly Elections 2024: किस फेज में कहां पड़ेंगे वोट, देखें पूरी लिस्ट

---विज्ञापन---

बीजेपी सरकार में रह चुके हैं मंत्री

जानकारी के अनुसार चंपई सोरेन सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनका जन्म जिलिंगगौड़ा में हुआ था। पेशे से किसान चंपई 10वीं तक पढ़े हैं। वह अब तक 1991 से अब तक विधायक हैं। बता दें 2010 बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा की 2 साल, 129 दिन की सरकार में झामुमो नेता चंपई सोरेन को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।

इनपुट: सौरभ कुमार

First published on: Aug 16, 2024 06:23 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola