Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए एनडीए का सीट बंटवारा फाइनल हो चुका है। सीट बंटवारे के अनुसार बीजेपी 68, आजसू 10, जेडीयू 2 और लोजपा 1 सीट पर चुनाव लड़ेंगी। इस बीच खबर थी कि जेडीयू झारखंड में और अधिक सीटें चाहती थी, लेकिन बीजेपी ने उसको मना लिया। अब खबर है कि मांझी भी बीजेपी से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें भी गठबंधन में शामिल करना था। मांझी ने कहा कि वे झारंखड में तीन सीटों के हकदार थे।
गया में मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के संस्थापक जीतनराम मांझाी ने कहा कि सीट नहीं मिलने के बावजूद वह एनडीए के साथ मजबूती से खड़ी हैं और सहयोगी दलों को साथ लेने को तैयार हैं। हालांकि उन्होंने साफ किया कि झारखंड में सीट नहीं मिलने का उन्हें अफसोस है लेकिन वे इसकी भरपाई बिहार विधानसभा चुनाव से करना चाहेंगे।
ये भी पढ़ेंः झारखंड में BJP को बड़ा झटका, हेमंत सोरेन को हराने वाली लुईस मरांडी JMM में शामिल
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीजेपी काफी सीटों पर लड़ रही है। जहां तक हम का सवाल है, राष्ट्रीय अध्यक्ष आ रहे हैं उनसे हम बात करेंगे और पूछेंगे कि दावा पेश किया या नहीं और अगर दावा पेश किया और नहीं मिला तो ये बहुत दुखद है। हमें कम से कम 3 सीटें मिलनी चाहिए।
हम एनडीए के साथ हैं
मांझी ने कहा जब एनडीए के बात आती है, तो हम एनडीए के साथ हैं। हम सबकी मदद करेंगे। ईमानदारी का तकाजा यही है कि जब उन लोगों को सीट मिला तो हम को भी मिलना चाहिए था। हम जब वहां गए तो हमने कहा था हम 10 सीट लेंगे, लेकिन लगता है कि बात आगे नहीं बढ़ी। हम पार्टी और एनडीए के अनुशासित सिपाही है। हमनें लोकसभा चुनाव में 3 सीटें मांगी, लेकिन हमें एक सीट मिली। हम लोग कहीं कुछ नहीं बोले। इसी तरह से अगर हमें झारखंड में सीट नहीं मिली तो हम बिहार चुनाव में उनसे सीट मांगेंगे।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand में कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?
संबंधित खबरें
झारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
3 days agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
5 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
6 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
7 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
7 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
10 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
10 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
13 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
15 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines