झारखंड में BJP को बड़ा झटका, हेमंत सोरेन को हराने वाली लुईस मरांडी JMM में शामिल

Louis Marandi Join JMM: जेएमएम ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री लुईस मरांडी ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। वे करीब आधा दर्जन नेताओं के साथ सोमवार को जेएमएम में शामिल हो गईं।

Louis Marandi Join JMM Jharkhand Assembly Election 2024

Louis Marandi Join JMM

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। इस बीच बीजेपी को जेएमएम ने बड़ा झटका दिया है। खबर है कि दुमका में जेएमएम प्रमुख हेमंत सोरेन को हराने वाली लुईस मरांडी ने जेएमएम में शामिल हो गईं। उनके अलावा आधा दर्जन दिग्गज बीजेपी नेताओं ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन

बता दें कि बीजेपी ने लुईस मरांडी को बरेहट सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने जेएमएम का दामन थाम लिया था। लुईस मरांडी दुमका सीट से चुनाव लड़ना चाहती थीं। यहां से भाजपा ने सुनील सोरेन को मौका दिया है। लुईस के अलावा सरायकेला से बीजेपी के पूर्व उम्मीदवार गणेश महली, पूर्व उम्मीदवार कुणाल षाडंगी, बास्को बेहरा, लक्ष्मण टुडू और बारी मुर्मू का नाम शामिल हैं। इसके अलावा चुन्ना सिंह भी जेएमएम में शामिल हो सकते हैं। वे भी टिकट कटने से नाराज बताए जा रहे हैं

विज्ञापन

चुनाव से पहले ऑपरेशन हेमंत

बता दें कि इस पूरे मिशन को ऑपरेशन हेमंत नाम दिया गया है। इस चुनाव में जीत के लिए जेएमएम ने नारा दिया है, हेमंत दुबारा। पार्टी वोटिंग से पहले मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करना चाहती है। जेएमएम ने कोल्हान में चंपई सोरेन को झटका देने के लिए गणेश महली और बास्को बेरा को साधा है। कुणाल षाडंगी और बारी मुर्मू भी कोल्हान की है। ऐसे में सीता सोरेन के जाने से जो महिला नेता का वैक्यूम बना था, उसे लुईस मरांडी के जरिए भरने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

24 साल से बीजेपी में थीं मरांडी

24 साल से बीजेपी में शामिल लुईस मरांडी 2014 में उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने हेमंत सोरेन दुमका सीट से हराया था। लुईस की बदौलत ही दुमका में पहली बार कमल खिला था, उन्हें उस समय की रघुबर दास सरकार में मंत्री बनाया गया था। ऐसे में बीजेपी इस बार उनको सीएम के सामने उतारकर खेल करना चाहती थी, लेकिन उससे पहले जेएमएम ने बीजेपी के साथ खेल कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ