Jamtara Train Accident : झारखंड से रेल हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। जामताड़ा में ट्रेन की चपेट में एक दर्जन लोग आ गए थे। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना पर यात्री घबराकर ट्रेन से कूद पड़े। इस दौरान दूसरे रेलवे ट्रैक पर आ रही अन्य ट्रेन ने इन लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान 12 लोगों के मरने की अफवाह फैली थी, लेकिन रेलवे ने कहा कि सिर्फ 2 लोगों की मौत हुई है।
जामताड़ा के कालाझरिया रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन हादसा हुआ है। बिहार के भागलपुर से कर्नाटक के यशवंतपुर जाने वाली अंग एक्सप्रेस में बुधवार को आग लगने की अफवाह फैली, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया। इस पर डरे सहमे यात्री ट्रेन से कूद पड़े। इस दौरान सामने से दूसरी ट्रेन आ रही थी।
यह भी पढ़ें : Honour Killing: ‘मैं तो उसी से शादी करूंगी’; 15 साल की बेटी ने की जिद्द तो क्या हाल किया मां ने देखिये
घटनास्थल पर पहुंची रेस्क्यू टीम
दूसरी पटरी पर आ रही झाझा-आसनसोल ट्रेन यात्रियों को कुचलते हुए आगे निकल गई। ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। स्थानीय रेलवे स्टेशन को मामले की सूचना दी गई। इसके बाद रेलवे प्रशासन, रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचा। साथ ही एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच चुकी है।
यह भी पढ़ें : जमशेदपुर में नए साल के पहले दिन पिकनिक मनाने जा रहे 6 दोस्तों की मौत
एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा गया
रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीम रेस्क्यू कार्य में जुट गई है। ट्रेन हादसे में घायल हुए यात्रियों को अस्पताल भेजा जा रहा है। साथ ही मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इस हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि मरने वाले लोग यात्री थे या आम आदमी।
संबंधित खबरें
झारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
12 hrs agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
2 days agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
4 days agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
4 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
4 days agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
7 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
7 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
10 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
12 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines