जमशेदपुर में नए साल के पहले दिन पिकनिक मनाने जा रहे 6 दोस्तों की मौत

Jamshedpur Road Accident: झारखंड के जमशेदपुर में नए साल के पहले दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई।

Jamshedpur Road Accident

Jamshedpur Road Accident

Jamshedpur Road Accident: झारखंड के जमशेदपुर में नए साल के पहले दिन दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 1 की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। हादसे के वक्त कार में 8 लोग सवार थे। 2 गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमाॅर्टम के बाद शव परिजनों को सुपूर्द किया जाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टाटा इंडिगो में 8 लोग सवार थे। कोहरे और तेज गति के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोग 2 युवकों को कार से निकालकर हाॅस्पिटल पहुंचा चुके थे।

ऐसे पलटी कार

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सभी युवक आदित्यपुर के रहने वाले थे और नये साल पर पिकनिक मनाने के लिए बिष्टुपुर के मरीन ड्राइव जा रहे थे। कार की स्पीड ज्यादा होने की वजह से पहले गाड़ी बिजली के पोल से टकराई और उसके बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ