झारखंड की उलगुलान रैली में महागठबंधन के नेताओं ने भरी हुंकार, देखें Highlights

INDIA Alliance Rally In Ranchi : देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच विपक्षी दलों के दिग्गज नेताओं ने रांची की महारैली को संबोधित करते हुए केंद्र पर जमकर निशाना साधा।

India Alliance Rally

इंडिया गठबंधन

INDIA Alliance Rally In Ranchi (अमिताभ कुमार ओझा) : लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के बाद से ही सभी राजनीतिक पार्टियां रैलियां और बड़ी-बड़ी जनसभाएं करने लगी हैं। पहले चरण के मतदान ने इंडिया गठबंधन में जोश भर दिया है। रांची में रविवार को हुई उलगुलान न्याय रैली में महागठबंधन के नेताओं ने खूब हुंकार भरी। आइए जानते हैं कि किस नेता ने क्या कहा?

विज्ञापन

आरक्षण खत्म करना चाहती है भाजपा : संजय सिंह

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि पूरी दिल्ली हेमंत सोरेन के साथ है। पूरा देश बाबा साहेब का संविधान मानता है, लेकिन बीजेपी नागपुर का संविधान मानती है। भाजपा आरक्षण खत्म करना चाहती है। जब नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार पर बोलते हैं तो ऐसा लगता कि ओसामा बिन लादेन अहिंसा पर बोल रहा है।

विज्ञापन

महागठबंधन की सरकार बनी तो मिलेगी फ्री बिजली : सुनीता केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मेरे पति को जेल में डाल दिया है। मेरे पति का क्या कसूर है, सिर्फ यही कि उन्होंने सरकारी स्कूल और अस्पताल बनवाए। जब उन्होंने आईआईटी की तो उनके सभी दोस्त विदेश चले गए, लेकिन देश की सेवा के लिए नहीं गए। उन्हें तो देश सेवा करनी है। सरकार जेल में केजरीवाल को मारना चाहती है। अगर इंडिया गठबंधन की सरकार आई तो पूरे देश को 24 घंटे बिजली मिलेगी। गरीब को फ्री बिजली, सभी गांव-मोहल्लों में मोहल्ले क्लिनिक और सरकारी स्कूल बनेंगे। किसानों के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करेंगे और दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा।

विज्ञापन

बिहार में बीजेपी की हवा टाइट कर दी : तेजस्वी यादव

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यहां के लोगों ने बीजेपी को भगाने का मन बना लिया है। हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को न्याय दिलाना है। आपके खाते में पैसा नहीं आया, लेकिन भाजपा के पास चंदे का पैसा पहुंच गया। जिस दिन यूपी, बिहार और झारखंड एकसाथ मिलकर लड़ेंगे तो बीजेपी सत्ता में नहीं आएगी। मेरा गला बैठ गया है, लेकिन बीजेपी की हवा टाइट कर दी।

विज्ञापन

कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन का पढ़ा संदेश

विज्ञापन

कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के संदेश को पढ़ते हुए कहा कि मुझे और अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया गया है। आजादी के बाद यह पहला मौका है, जब चुने हुए प्रतिनिधियों को इस तरह से जेल में बंद किया गया है। आज देश विषम परिस्थितियों से गुजर रही है। गैर एनडीए सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। केंद्र सरकार की योजनाओं से सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासी समाज को ही उठाना पड़ेगा।

विज्ञापन

यही दो खाली कुर्सियां ही बीजेपी की कुर्सियों को खाली करवाएंगी : अखिलेश यादव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ये शक्ति प्रदर्शन नहीं है, बल्कि हमलोग यहां संविधान को बचाने के लिए एकत्रित हुए हैं। आखिर अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन का क्या कसूर है। सिर्फ इतना की वो गरीबों के लिए काम कर रहे थे। ये जो दो खाली कुर्सियां हैं, यही बीजेपी की सभी कुर्सियों को खाली करवाएंगी। उन्होंने कहा कि पहले फेज की 102 सीटों में से 80 से 90 सीट महागठबंधन जीत रहा है, जिससे भाजपा बौखला गई है। जो 2014 में आए थे, वो 2024 में हटाए जाएंगे।

विज्ञापन

जो नहीं डरे तो उन्हें जेल में डाल दिए : खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल नहीं डरे तो उन्हें जेल में डाल दिया गया। मोदी संविधान को बदलकर वोट देने का अधिकारी छीनना चाहते हैं। इस बार गठबंधन की शक्ति इन्हें सत्ता से बाहर कर देगी। ये लोग आदिवासी की कल्याण के लिए नहीं, बल्कि वोट के लिए आदिवासी को देश का राष्ट्रपति बनाया।

विज्ञापन

तानाशाही पर चोट के लिए वोट कीजिए : दीपांकर भट्टाचार्य

विज्ञापन

दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि ये संविधान को बचाने का चुनाव है। मोदी कह रहे हैं कि दस साल ट्रायल का रहा। उनके नेता बता रहे हैं कि आने वाले दिनों में ये क्या करने वाले हैं। तानाशाही पर चोट कीजिए, वोट कीजिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ