Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
India Alliance Rally In Ranchi : झारखंड के रांची में हुई महागठबंधन की उलगुलान रैली में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद के नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों ने अब बीजेपी को भगाने का मन बना लिया।
तेजस्वी यादव ने कहा कि हम मोदी की नहीं, मुद्दे की बात करने आए हैं। हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को न्याय दिलाना है। हमारे प्रभु श्रीकृष्ण का भी जेल में जन्म हुआ था। केंद्र की जांच एजेंसियों से हमलोग डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मेरा गला बैठ गया है, लेकिन मैंने अकेले ही बिहार में भाजपा की हवा टाइट कर दी है। मैंने अपने हेलीकॉप्टर को ट्रैक्टर बना दिया। फर्स्ट फेज सुपर फ्लॉप रहा, इसलिए मोदी डरे हुए हैं। संविधान को समाप्त करने वालों को जनता खत्म कर देगी। हम कलम बांटने वाले लोग हैं, जबकि वो तलवार बांटने वाले लोग हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.