---विज्ञापन---

‘शेर हैं अरविंद केजरीवाल’, महारैली में और क्या बोलीं सुनीता, देखें Video

India Alliance Rally In Ranchi : देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। पहले चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया है। अब राजनीतिक दलों का फोकस दूसरे चरण की वोटिंग पर है। इस बीच रांची में महागठबंधन की हुई महारैली में विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने मोदी सरकार पर जमकर बरसे।

झारखंड की राजधानी रांची में INDIA गठबंधन की उलगुलान रैली हुई।
---विज्ञापन---

India Alliance Rally In Ranchi : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय रैली हुई। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में तानाशाही चल रही है। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जेल में अरविंद केजरीवाल को मारना चाहते हैं।

सुनीता केजरीवाल ने महारैली में कहा कि प्रधानमंत्री ने बिना सबूत के अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया। अदालत ने दोषी नहीं माना। वे कहते हैं कि जांच पड़ताल चल रही है, लेकिन सही में तो तानाशाही चल रही है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सच्चे देशभक्त हैं, बहादुर हैं, शेर हैं। वे शुगर के मरीज हैं, लेकिन उन्हें इन्सुलिन नहीं दी जा रही है। वे सिर्फ समाज की सेवा करना चाहते हैं। उनके खाने पर कैमरा लगाया गया। वीडियो में देखें सुनीता केजरीवाल ने रैली में और क्या कहा।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 21, 2024 07:29 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola