---विज्ञापन---

Jharkhand : फ्लोर टेस्ट में पास हुए चंपई सोरेन, मिला 47 विधायकों का समर्थन

Jharkhand Assembly Trust Vote : झारखंड में एक बार फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बन गई। चंपई सोरेन ने सोमवार को विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया।

Jharkhand Assembly Trust Vote : झारखंड में राजनीतिक संकट खत्म हो गया। सीएम चंपई सोरेन ने फ्लोर टेस्ट पास करके अपनी सरकार बचा ली। चंपई सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। वोटिंग के दौरान उन्हें 47 विधायकों का समर्थन प्राप्त हुआ, जबकि 29 विधायकों ने विपक्ष में वोट किया।

झारखंड विधानसभा में वोटिंग से चंपई सरकार का बहुमत परीक्षण हुआ। विधानसभा स्पीकर की अगुवाई में फ्लोर टेस्ट की प्रक्रिया संपन्न हुई। चंपई सोरेन सरकार के पक्ष में 47 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 29 वोट। उन्होंने आसानी से विधानसभा में बहुमत साबित कर लिया। चंपई सोरेन को बहुमत के लिए सिर्फ 41 विधायकों का समर्थन चाहिए था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘मैं आंसू नहीं बहाऊंगा’, हेमंत सोरेन ने क्यों कहा- राजनीति से दे दूंगा इस्तीफा

---विज्ञापन---

झारखंड में आई हेमंत सोरेन की पार्ट-2 सरकार

झारखंड में हेमंत सोरेन की पार्ट-2 सरकार आ गई। चंपई सोरेन ने विधानसभा को संबोधित करते हुए विश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि हमारी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई। साथ ही उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की योजनाओं से जन-जन को जोड़ा गया है।

---विज्ञापन---

सदस्यों के आधार पर हुआ विश्वास मत : सुदेश महतो

---विज्ञापन---

झारखंड के पूर्व डिप्टी सीएम और AJSU पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि विश्वास मत सवालों के आधार पर नहीं, बल्कि सदस्यों के आधार पर हुआ। ऐसी स्थिति क्यों पैदा हुई, इसका जवाब उनके पास नहीं है। भ्रष्टाचार पर उठाए गए सवालों पर चुप थे।

---विज्ञापन---

चंपई सोरेन को सपोर्ट करने पूर्व सीएम भी पहुंचे

आपको बता दें कि पिछले दिनों ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन को सत्ता की कमान सौंप दी। राज्यपाल ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई। इस दौरान जेएमएम-कांग्रेस के विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट कर दिया गया था। ये विधायक रविवार को हैदराबाद से रांची लौटे थे। विधानसभा में चंपई सोरेन को सपोर्ट करने के लिए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन भी पहुंचे थे।

First published on: Feb 05, 2024 02:11 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola