हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

शर्मनाक! झारखंड के पाकुड़ में मेले से लौट रही नाबालिग के साथ हैवानियत, 10 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
Gangrape with minor Girl

पाकुड़ से नंदकिशोर के साथ विवेक चंद्र की रिपोर्टः झारखंड के पाकुड़ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मेला देखकर लौट रही नाबालिग लड़की से 10 लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप

घटना बीते 25 फरवरी देर रात की है। जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त की है जब नाबालिग लड़की सिमलौंग ओपी क्षेत्र के एक गांव में फुटबाॅल मेले का आयोजन किया गया था। पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल के अनुसार पीड़ित लड़की ने 27 फरवरी को पुलिस को इस घटना की जानकारी दी ।

और पढ़िए – असदुद्दीन ओवैसी के समधी ने किया सुसाइड, घर पर खुद को मारी गोली

विज्ञापन

घर पहुंच पुलिस को दी घटना की जानकारी

पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि वह देर रात तक मेला देख रही थी। भोर होने वाली थी, सो अपने घर के लिए चल पड़ी। रास्ते में अकेला देख कुछ लड़कें पीछे लग गए और जबरदस्ती पास के एक जंगल में ले गये। बारी-बारी सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया ।

उसने बताया कि वह रोती- चीखती रही पर उन दरिंदो को दया नहीं आई। गैंग रेप करने के बाद सभी लड़की को वहीं छोड़ कर भाग गये। किसी तरह अपने घर पहुंची और फिर पुलिस को घटना के बारे में बताया ।

विज्ञापन

और पढ़िए –  पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, दो जवान घायल

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने न्यूज़ 24 को बताया कि जैसी ही लड़की ने वारदात के बारे में जानकारी दी हमने तुरंत एक टीम गठित की । इस टीम ने छानबीन कर एक संदेही गुनहगार को दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने मामले की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर तीन और लड़कों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

इन तीनों गिरफ्तारी साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र से हुई। सभी को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में मामले में 8 नामजद और 2 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बाकी गुनहगारों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इधर घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है।

और पढ़िए –  देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola