Jammu Kashmir: पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, दो जवान घायल
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर में पुलवामा में मंगलवार तड़के सुरक्षाबलों के संयुक्त दल के साथ जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया। घटना पदगामपोरा अवंतीपोरा इलाके की है। यहां दो और आतंकियों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है।
जानकारी के मुताबिक, आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान सेना के दो जवान घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को श्रीनगर के 92 बेस आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि मारे गए आतंकवादी का शव अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है।
बताया जा रहा है कि आधी रात के आसपास पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने पदगामपोरा में एक घेरा और तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही बलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी को मार गिराया।
ट्विटर पर कश्मीर ज़ोन पुलिस ने कहा, “पुलवामा जिले के पदगामपोरा अवंतीपोरा में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं।”
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान के बारे में अपडेट करते हुए कहा, “मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। हालांकि, उसका शव अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है।”
#AwantiporaEncounterUpdate: 01 #terrorist killed. Body of the killed terrorist yet to be retrieved. #Encounter in progress. Further details shall follow.@JmuKmrPolice https://t.co/2Wl6bIhYZH
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) February 27, 2023
बता दें कि आज सुबह हुई मुठभेड़ के दो दिन पहले आतंकवादियों ने पुलवामा जिले में बैंक एटीएम गार्ड 40 साल के कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस साल कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदाय के किसी सदस्य पर यह पहला हमला था।
पिछले साल, आतंकवादियों ने नागरिकों पर लगभग 30 हमले किए, जिसमें तीन कश्मीरी पंडित, राजस्थान के एक बैंक प्रबंधक, जम्मू की एक महिला शिक्षक और आठ गैर-स्थानीय श्रमिकों सहित 18 लोग मारे गए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: