Hyderabad: असदुद्दीन ओवैसी के समधी ने किया सुसाइड, घर पर खुद को मारी गोली

hyderabad-aimim asaduddin owaisi daughter-father in law mazheruddin ali khan suicide

hyderabad-aimim asaduddin owaisi daughter-father in law mazheruddin ali khan suicide

हैदराबाद: जाने-माने ऑर्थोपेडिक एक्सपर्ट मजहरुद्दीन अली खान ने सोमवार को बंजारा हिल्स स्थित अपने घर में लाइसेंसी हथियार से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ओवैसी अस्पताल में काम करने वाले मजहर अली एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की दूसरी बेटी के ससुर हैं। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) जोएल डेविस ने कहा कि यह घटना दोपहर के करीब हुई। मजहरुद्दीन अली खान को अस्पताल से और अन्य लोगों ने कॉल किए तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हथियार को किया जब्त 

डॉक्टर के फोन न उठाने से चिंतित उनके कुछ परिचितों ने घर पर काम करने वाले लोगों से संपर्क किया। जिन्होंने कमरे में जाकर देखा तो उन्हें खून से लथपथ पाया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। उनके पास पिस्टल थी। हथियार को जब्त कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन

घरेलू हिंसा का मामला है दर्ज

कुछ महीने पहले मजहर अली के खिलाफ उसकी पत्नी की शिकायत पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया था। आर्थोपेडिक डॉक्टर नौकरों सहित अपने घर में अलग रहते थे। बंजारा हिल्स पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां डॉक्टरों की एक टीम ने पोस्टमार्टम किया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने डॉक्टर का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और यह पता लगाने के लिए फोन कॉल की डीटेल मांगी है कि क्या उन्होंने खुद को गोली मारने से पहले किसी व्यक्ति के साथ बातचीत की थी। पुलिस ने घटना के समय घर में मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ