---विज्ञापन---

झारखंड angle-right

झारखंड में NDA की डील फाइनल, BJP को 68 तो आजसू को 10 सीटें, नीतीश-चिराग को कितनी सीटें?

Jharkhand NDA Seat Sharing Announced: झारखंड में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए ने सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने आजसू को 10, जेडीयू को 2 और लोजपा को 1 सीट दी हैं। प्रदेश में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं।

---विज्ञापन---

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने रांची में शुक्रवार को सीट बंटवारे का एलान कर दिया। रांची के प्रदेश बीजेपी कार्यालय में शुक्रवार को बीजेपी और आजसू ने प्रेस वार्ता कर सीट शेयरिंग का एलान कर दिया। झारखंड में बीजेपी 68, आजसू 10, जेडीयू 2 और लोजपा 1 सीट पर चुनाव लडे़गी। बता दें कि प्रदेश में विधानसभा की 81 सीटें हैं।

इससे पहले झारखंड बीजेपी के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में बीजेपी, आजसू, लोजपा और जेडीयू मिलकर चुनाव लड़ेगी। हम लोग साथ में प्रचार करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, हेमंत बिस्वा सरमा, शिवराज सिंह चौहान और आजसू प्रमुख सुदेश महतो मौजूद थे।

---विज्ञापन---

जेडीयू-लोजपा इन सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

जानकारी के अनुसार आजसू प्रदेश की सिल्ली, गोमिया, पाकुड़, जुगसलाई, ईचागढ़, रामगढ़, मांडू, लोहारदगा, डुमरी और मनोहरपुर सीट पर अपने उम्मीदवार उतोरगी। वहीं जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ सीट जेडीयू को और चतरा सीट लोजपा के खाते में गई।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः ‘तुम्हें बाबा सिद्दीकी की तरह खत्म करवा दूंगा…’, BJP की पूर्व महिला विधायक को व्हाट्सऐप पर मिली धमकी

प्रदेश में 2 चरणों में होंगे मतदान

झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं दूसरे चरण के लिए 38 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। प्रदेश में विधानसभा की 81 सीटें हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार 15 अक्टूबर 2024 तक झारखंड में कुल 2.6 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष हैं। चुनाव में पहली बार 11 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः हरियाणा में SP रही खाली हाथ, लेकिन UP उपचुनाव में कांग्रेस के लिए छोड़ीं 2 सीटें, समझें सियासी मायने

First published on: Oct 18, 2024 01:27 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola