नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया (Hemant Lohia) की उनके निवास पर गला रेतकर हत्या कर दी गई है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, किसी तेजधार हथियार से लोहिया का गला रेता गया है। वहीं, शव को जलाने की भी कोशिश की गई है। घटना के बाद से घर का नौकर फरार है। पुलिस उसी पर हत्या का संदेह जता रही है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू) मुकेश सिंह ने बताया कि 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हेमंत लोहिया (52 साल) शहर के बाहरी इलाके में अपने उदयवाला निवास स्थान पर मृत मिले। जब पुलिस की टीम सूचना के बाद मौके पर पहुंची थी तो उनका गला रेता हुआ था। वारदात स्थल को प्रथम दृष्टया देखकर लग रहा है कि यह संदिग्ध हत्या है।
फिलहाल हेमंत लोहिया का नौकर फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। लोहिया के घर पर फॉरेंसिंक एवं अपराध जांच दल ने भी निरीक्षण किया।
अभी पढ़ें – सीआरपीएफ के 37वें महानिदेशक बने सुजॉय लाल थाओसेन
इसी साल अगस्त महीने में उन्हें DG जेल के रूप में तैनात किया गया था। उनकी हत्या क्यों की गई अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
5 hrs agoफरीदाबाद में टेक महिंद्रा के पूर्व अफसर की हत्या, बल्लभगढ़ से आरोपी पकड़ा
7 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
9 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
10 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
11 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
12 hrs agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
13 hrs agoछुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
13 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
13 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines