आतंकी संगठन TRF और PAFF ने ली जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल की हत्या की जिम्मेदारी, दोस्त के घर पर मिला था शव

Hemant Kumar Lohia

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल हेमंत कुमार लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी दो आतंकी संगठनों ने ली है। आतंकी संगठन TRF और PAFF ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। फिलहाल पुलिस दावों की जांच कर रही है। वहीं हेमंत लोहिया का नौकर फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। लोहिया के घर पर फॉरेंसिंक एवं अपराध जांच दल ने भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपको बता दें कि DG जेल हेमंत कुमार लोहिया (Hemant Lohia) की दोस्त के घर लाश मिली थी। दरअसल उनके घर पर रेनोवेशन का काम चल रहा था और इस वजह से वह अपने दोस्त राजीव खजुरिया के घर पर रह रहे थे। वहीं इस पूरे मामले पर गृह मंत्री ने DGP से पूरी रिपोर्ट मागी है।

विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने इसे ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ घटना बताया और कहा कि जसीर नामक घरेलू सहायक को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है, जो फरार है। दिलबाग सिंह के मुताबिक संदिग्ध ने 57 वर्षीय लोहिया के शव को आग लगाने का भी प्रयास किया। लोहिया को अगस्त में केंद्रशासित प्रदेश के जेल महानिदेशक के रूप में पदोन्नत और नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन

लोहिया इसी साल अगस्त महीने में DG जेल के रूप में तैनात किया गया था। उनकी हत्या क्यों की गई अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ