नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने उधमपुर ब्लास्ट मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दोनों आरोपियों को उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके से पकड़ा है। साथ ही इनके कब्जे से संदिग्ध सामान भी बरामद की जानें की खबरे है। गौरतलब है कि उधमपुर बस स्टेंड के पास 28 सितंबर की रात तकरीबन 10 बजे और 29 सितंबर की सुबह सात बजे के आसपास खाली बस में ब्लास्ट हुआ था। धमाके इतना जोरदार था कि बस के परखच्चे उड़ गए थे। हालांकि राहत की बात ये रही कि इसमें किसी की जान की नुकासन नहीं हुई। अभी पढ़ें - यूपी के भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लगने से 3 लोगों की मौत, हादसे में 50 से ज्यादा घायल   अभी पढ़ें - Shopian Encounter: जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से एनकाउंटर जारी, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेरा फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है कि इतना विस्फोट कहां से आया और विस्फोट के पीछे इरादा क्या था। सुरक्षा एजेंसियां कई एंगल से मामले की जांच में जुटी है। गौरतलब है कि गृहमंत्री अमित शाह को 30 सितंबर को जम्मू कश्मीर दौरे पर जाना था मगर उनका दौरा आगे तीन अक्टूबर के लिए बढ़ा दिया गया था। सुरक्षा एजेंसियां इस एंगल पर भी जांच कर रही है। अभी पढ़ें - प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें