Jammu Kashmir: शोपियां में मिला गोलियों से छलनी हुआ शव, पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा

Shopian

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक बाग में एक व्यक्ति का गोलियों से छलनी शव बरामद होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान पुलवामा के राजपुरा निवासी 30 वर्षीय मंजूर अहमद नेंगरू के रूप में हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि ‘शुरुआती जांच से पता चलता है कि हत्या आतंकवादी समूहों के बीच आपसी प्रतिद्वंद्विता के कारण हुई है।’ पुलिस के मुताबिक गोली लगने से शव दक्षिण कश्मीर के शोपियां के बाग में संदिग्ध हालत में पड़ा था और जांच की जा रही है।

आशंका जताई जा रही है कि दो आतंकवादी समूहों के बीच हुई झड़प में ये शख्स मारा गया है। पुलिस का कहना है कि मृतक का एक भाई आशिक नेंगरू जैश-ए-मुहम्मद का एक आतंकी हैं, जो फिलहाल पाकिस्तान में है।

वहीं उसका दूसरा भाई अब्बास नेंगरू एक एक्टिव आतंकवादी था, जिसे 2014 में एक एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। वहीं उसका तीसरा भाई रियाज नेंगरू जम्मू में एक आतंकी हमले की साजिश में जेल में बंद है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ