Haryana Weather : ठिठुर रहा हरियाणा, क्या है मौसम विभाग का अपडेट, भीषण सर्दी से कब मिलेगी राहत?

हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है. हरियाणा में कब तक ठंड से छुटकारा मिलने वाला है, पढ़िए इस रिपोर्ट में

Haryana Weather

Credit: Social Media

हरियाणा में हड्डियों को गला देने वाली ठंड पड़ रही है. ठंडी हवाओं और लगातार नीचे गिरते पारे ने आम जनजीवन पर काफी असर डाला है. आलम ये है कि लोग या तो रजाई में दुबके रहना चाहते हैं या फिर अलाव के सामने बैठकर हाथ सेंकना चाहते हैं. मौसम विभाग ने हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया है. 8 जनवरी के बाद ही न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है. लेकिन सुबह और शाम की सर्दी लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

नारनौल में ठंड का कहर

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा और पंजाब में कुछ हिस्सों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है. मंगलवार को अधिकतम तापमान में औसतन करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की गई. ये तापमान सामान्य से लगभग 4 डिग्री से कम रहा. मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के नारनौल में सबसे ज्यादा सर्दी पड़ रही है. बुधवार को नारनौल में सबसे कम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा अम्बाला में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 8.8 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 8.2 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 8.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.

पंजाब में सर्दी से लोग बेहाल

पंजाब में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पंजाब में बठिंडा में सबसे जयादा ठंड पड़ रही है, यहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी के साथ अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री, लुधियाना में 6.6 डिग्री, पटियाला में 7.1 डिग्री , गुरदासपुर में 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. वहीं हरियाणा और राजधानी चंडीगढ़ का तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया. सिर्फ इंसान ही नहीं पशु-पक्षी, पेड़-पौधे भी ठंड की मार झेल रहे हैं. फसलों पर पाला जमने लगा है, जिसकी वजह से कुछ फसलें खराब भी हुई हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ