इंदौर लॉ कॉलेज विवाद पर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, वापस होगी प्रोफेसर की डिग्री
Edited By News24 हिंदी

indore law college controversy
Edited By News24 हिंदी

indore law college controversy
Indore Law College Controversy: इंदौर के लॉ कॉलेज विवाद पर अब सरकार एक्शन में नजर आ रही है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में कार्रवाई की बात कही है, उन्होंने बताया कि हिंदुओं को आतंकी बताई जाने वाली किताब के मामले में प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हालांकि अब तक प्रोफेसर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मंत्री नरोत्तम मिश्रा किताब की लेखिका और लॉ प्रोफेसर की जल्द गिरफ्तारी करने की बात कही है।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इंदौर के शासकीय लॉ कॉलेज में विवादास्पद किताब मामले में लेखिका डॉ. फरहत खान और प्रकाशक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई है, डॉ. फरहत खान की डॉक्टरेट की डिग्री की वापसी के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखेंगे। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी। नरोत्तम मिश्रा ने कहा इस मामले में एक्शन तेजी से हो रहा है।
बता दें कि इंदौर के लॉ कॉलेज की लाइब्रेरी में विवादास्पद किताब ‘सामूहिक हिंसा एवं दाण्डिक न्याय पद्धति’ मिली थी, मामला सामने आने के बाद से ही इस किताब की लेखिका डॉ. फरहत खान अपने परिवार के साथ फरार हो गई, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। एक तरफ पुलिस उनकी गिरफ्तारी की कोशिशों में जुटी है, तो दूसरी तरफ कॉलेज के छात्रों ने भी अब प्रोफेसरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सरकार ने इस मामले में एक जांज कमेटी भी गठित की है, बताया जा रहा है कि यह कमेटी कॉलेज के छात्रों के बयान भी लेगी।
दरअसल, पूरा मामला इंदौर के लॉ कॉलेज से जुड़ा हुआ है, यहां हिंदुओं के खिलाफ पढ़ाई कराए जाने की बात सामने आई है, विधि महाविद्यालय की एक किताब ‘सामूहिक हिंसा एवं दांडिक न्याय पद्धति’ है, इस किताब की लेखिका डॉ. फरहत खान है, जिसमें हिंदुओं के खिलाफ कई बातें लिखी हुई हैं, इसके अलावा किताब आरएसएस, धारा 370, सहित अन्य हिन्दू संगठन को लेकर आपत्तिजनक लेख लिखे गए हैं। जिसके बाद से ही यह मामला गर्माया हुआ है।
इस मामले में पुलिस ने चार लोगों पर FIR भी दर्ज की है, जिनमें किताब के प्रकाशक, लेखक, कॉलेज के प्रिंसिपल और एक शिक्षक शामिल है, जबकि कॉलेज के प्राचार्य पहले ही मामले में इस्तीफा दे चुके हैं, इसके अलावा छात्रों ने इस मामले में लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल और एक शिक्षक पर केस दर्ज करने की मांग करते हुए एक आवेदन भी दिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: