Why Congress dissolve Himachal unit: कांग्रेस आलाकमान ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश में पार्टी की पूरी इकाई को भंग कर दिया। आलाकमान के इस फैसले से प्रदेश की राज्य इकाई, सभी जिला कमेटी और ब्लाॅक कमेटी को भंग कर दिया गया है। आलाकमान के इस फैसले को कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर बनी रहेंगी।
हिमाचल कांग्रेस के एक नेता की मानें तो कांग्रेस आलाकमान ने यह फैसला प्रतिभा सिंह की सिफारिश के बाद ही लिया है। उन्होंने पार्टी के नेतृत्व से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए सिरे से पुनर्गठन के लिए मौजूदा कमेटी को भंग करने का अनुरोध किया। इसके लिए प्रतिभा सिंह ने 28 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चिट्ठी लिखी थी।
प्रदेश में गुटबाजी बड़ी समस्या
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कांग्रेस में गुटबाजी खत्म होगी? प्रदेश कांग्रेस में कथित तौर पर तीन गुट चर्चा में हैं। पहला प्रतिभा सिंह गुट दूसरा सीएम सुक्खू गुट और तीसरा अग्निहोत्री गुट। तीनों ही गुट के लोग अपने खेमे के नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने में जुटे हैं। ऐसे में अब सवाल यह है कि कांग्रेस में किस गुट का नेता प्रदेश की बागडोर संभालेगा।
ये भी पढ़ेंः PM मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात, इस तरह दी यूएस चुनाव में जीत की बधाई
राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी मिली हार
बता दें कि बीते लोकसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद पार्टी सभी 4 सीटें हार गई। मंडी सीट से कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा था, लेकिन यहां से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने जीत दर्ज की। फरवरी में हुए राज्यसभा के उपचुनाव में भी बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा। प्रदेश की एकमात्र राज्यसभा सीट से कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को मैदान में उतारा था, लेकिन यहां से बीजेपी के हर्ष महाजन चुनाव जीत गए। इस दौरान कांग्रेस के कुछ विधायकों ने बीजेपी के पक्ष में मतदान किया, जिससे बाजी बीजेपी के हाथ लगी।
ये भी पढ़ेंः ‘अटूट दृढ़ता, अटल धैर्य और दृढ़ संकल्प के प्रतीक’, गौतम अडानी ने डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर किया रिएक्ट
संबंधित खबरें
60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
3 hrs agoहिमाचल में स्थानीय लोगों को टोल पर मिलेगी बड़ी राहत
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 days agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
4 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
8 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
10 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
18 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
25 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
29 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines