'अटूट दृढ़ता, अटल धैर्य और दृढ़ संकल्प के प्रतीक', गौतम अडानी ने डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर किया रिएक्ट

Gautam Adani Donald Trump: मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी ने डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दी है। उन्होंने एक खास तस्वीर भी साझा की है।

Gautam Adani Donald Trump

गौतम अडानी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी बधाई।

Gautam Adani Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में 277 इलेक्टोरल वोट मिले। जबकि कमला हैरिस को 224 वोट हासिल हुए। डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर दुनियाभर के कई नेताओं ने बधाई दी है। वहीं भारत के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी ने भी उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

गौतम अडानी ने किया रिएक्ट 

गौतम अडानी ने डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर रिएक्ट किया। उन्होंने एक्स पर ट्रंप की तारीफ करते हुए लिखा- ”यदि धरती पर कोई एक व्यक्ति है जो अटूट दृढ़ता, अटल धैर्य, निरंतर दृढ़ संकल्प और अपने विश्वासों के प्रति सच्चे रहने के साहस का प्रतीक है, तो वह डोनाल्ड ट्रम्प हैं। यह देखना आकर्षक है कि अमेरिका का लोकतंत्र अपने लोगों को सशक्त बनाता है और देश के संस्थापक सिद्धांतों को कायम रखता है। 47वें राष्ट्रपति को बधाई।”

विज्ञापन

चर्चित तस्वीर की साझा 

अडानी ने अपने पोस्ट के साथ जो तस्वीर साझा की है, उसमें ट्रंप हवा में मुट्ठी बांधे हुए हैं और मजबूत बने रहने का इशारा कर रहे हैं। ये तस्वीर ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले के बाद ली गई थी। ये तस्वीर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण तस्वीर रही है।

विज्ञापन

दिसंबर में होगी इलेक्टोरल कॉलेज की मीटिंग 

गार्जियन के अनुसार, राष्ट्रपति पद के चुनाव में कमला हैरिस को 47.5 प्रतिशत 66,264,540 वोट मिले, जबकि ट्रम्प को 51 प्रतिशत 71,202,731 वोट हासिल हुए। आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप जनवरी 2025 में राष्ट्रपति बनेंगे। इलेक्टोरल कॉलेज की अंतिम बैठक दिसंबर में होगी, जिसमें इलेक्टर आधिकारिक रूप से वोट डालेंगे और राष्ट्रपति की घोषणा करेंगे। इसके बाद नया राष्ट्रपति आधिकारिक रूप से पद संभालेगा। बताते चलें कि ट्रंप को भारत का समर्थक भी माना जाता है। उन्हें पीएम मोदी का दोस्त भी कहा जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ