PM मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात, इस तरह दी यूएस चुनाव में जीत की बधाई

PM Modi Congratulates Donald Trump : अमेरिका में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप की सरकार बन गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को फोन किया और उन्हें चुनाव में जीत की बधाई दी। आइए जानते हैं कि दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई?

pm modi donald trump

पीएम मोदी और यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (File Photo)

PM Modi Congratulates Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को जीत मिली। इस चुनाव में उन्होंने कमला हैरिस को मात दी। इसके साथ ही वे एक बार फिर यूएस के राष्ट्रपति बन गए। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को फोन किया और उन्हें चुनाव में जीत की बधाई दी।

विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देने की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मेरे मित्र, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई, उन्हें उनकी शानदार जीत पर बधाई दी। टेक्नोलॉजी, डिफेंस, एनर्जी, स्पेस और कई अन्य क्षेत्रों में भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक बार फिर मिलकर काम करने की उम्मीद है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पीएम मोदी ने ट्रंप को किया फोन

अमेरिका में ट्रंप की जीत से भारत में खुशी की लहर है। एक बार फिर मोदी और ट्रंप की दोस्ती से दोनों देशों में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिकी चुनाव में जीत के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन किया और शानदार जीत के लिए बधाई दी। दोनों नेताओं ने विश्व शांति के लिए मिलकर काम करने की बात कही।

विज्ञापन

जानें डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

विज्ञापन

इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पूरी दुनिया पीएम मोदी से प्यार करती है। भारत एक शानदार देश है और पीएम मोदी एक शानदार इंसान हैं। उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि वह उन्हें और भारत को अपना सच्चा दोस्त मानते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी उन पहले विश्व नेताओं में से एक हैं, जिनसे उन्होंने अपनी जीत के बाद बात की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ