हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Himachal Pradesh: चोरों को पैसे नहीं मिले तो बैंक में लगा दी आग, 150 फाइलें राख, CCTV में घटना कैद

विज्ञापन

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में सेंध लगा दी। बताया गया है कि चोरों को बैंक में पैसा नहीं तो उन्होंने वहां आग लगा दी। घटना के मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। बताया गया है कि आग से करीब 150 फाइलें जल कर राख हो गई हैं।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

हिमाचल पुलिस के मुताबिक घटना में दो चोर शामिल थे। दोनों ने तड़के तीन बजे बैंक की दीवार में बड़ा छेद कर दिया। इसके बाद बैंक में प्रवेश किया। वहां रखे रिकॉर्ड को जला दिया। अधिकारियों के मुताबिक पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पीछे की दीवार तोड़कर घुसे चोर

हमीरपुर, सदर पुलिस के एसएचओ संजीव गौतम ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एडिशनल एसपी अशोक वर्मा ने बताया कि चोर पीछे की दीवार तोड़कर बैंक में घुसे। इसके बाद वे रिकार्ड रूम में गए। उन्होंने कहा कि बैंक का पैसा सुरक्षित है।

विज्ञापन

बैंक अधिकारियों के पास आया सिक्योरिटी मैसेज, पहुंची पुलिस

बैंक के एक अधिकारी के मुताबिक जैसे ही चोर बैंक में घुसे वैसे ही अलार्म सिस्टम से अधिकारियों के मोबाइल पर मैसेज आया। बैंक अधिकारी तुरंत पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। बताया गया है कि चोरों ने बैंक में घुसते ही पैसों की खोज शुरू कर दी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं मिला। इसके बाद चोरों ने बैंक में रखी फाइलों में आग लगा दी।

हिमाचल प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola