Himachal Pradesh Political Crisis: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया के सामने आकर अपने इस्तीफा देने की खबरों का खंडन किया है। मीडिया में उनके इस्तीफे की खबरें चलने पर सुक्खू का पहला बयान सामने आया है। सीएम ने इस्तीफा देने की बात पर कहा कि यह सब अफवाहें है। मैंने अभी इस्तीफा नहीं दिया है और न ही किसी ने मुझसे इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि यह खबरें बीजेपी का प्रोपेगेंडा हैं।
विक्रमादित्य सिंह से बात करेंगे
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मैं योद्धा हूं और संघर्ष करना जानता हूं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार स्थिर है और वह अपने पांच साल पूरे करेगी। दरअसल, यह खबरें आ रही थीं कि सुक्खू ने इस्तीफा दे दिया है और आज शाम कांग्रेस पर्यवेक्षक दल की बैठक है। इससे पहले हिमाचल सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सरकार पर विधायकों की बात नहीं सुनने का आरोप लगाया था। सीएम सुक्खू ने विक्रमादित्य सिंह के इस्तीफे पर कहा कि उनकी कुछ शिकायतें है, जिन्हें सुनकर उन्हें संतुष्ट कर दिया जाएगा।
सियासी संकट के बीच बजट पारित
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार को सियासी उठापटक के बीच बजट सत्र हुआ। कांग्रेस के बागी विधायकों ने सत्र की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया। वहीं, विपक्ष ने कार्यवाही से वॉकऑउट कर दिया। जिसके बाद सरकार ने बजट पारित कर दिया। यहां बता दें कि विधानसभा की कार्यवाही शुरुआत होने पर ही विधानसभा अध्यक्ष ने बीजेपी के 15 विधायकों को सदन से निष्कासित कर दिया था।
विपक्ष ने किया जमकर हंगामा
आज सुबह कांग्रेस संचार महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश में जनादेश के साथ विश्वासघात नहीं होने देंगे। सुबह बजट सत्र में बीजेपी के 15 विधयाकों को निष्कासित करने के बाद विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था। वहीं, हिमाचल प्रदेश में चल रहे सियासी संकट पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि कांग्रेस जो चाहे अन्याय करें, उसे कोई फायदा नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग किसी बाहरी व्यक्ति को कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर स्वीकार करने को तैयार नहीं थे।
यह भी पढ़ें: ‘मुझे कांग्रेस में अपमानित किया’; Vikramaditya Singh कौन हैं, मंत्री पद छोड़ा, पिता वीरभद्र को याद करके रोए
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
2 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
4 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
12 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
19 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
23 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
24 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
27 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
28 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
33 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines