Traffic Congestion From Manali To Atal Tunnel: क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए लोगों ने हिमाचल का रुख करना शुरू कर दिया है। मनाली में बर्फ पड़ रही है, जिसका लुत्फ उठाने के लिए भी लोग मनाली जा रहे हैं। बर्फबारी के चलते अटल टनल भी अगले कुछ दिनों में बंद हो जाएगी। क्योंकि अटल टनल के दोनों छोर पर बर्फबारी हो रही है, ऐसे में लोग बर्फ से ढके पहाड़ों की खूबसूरती को निहारना चाहते हैं, लेकिन लोगों की इस चाहत के चलते हिमाचल प्रदेश को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। कसोल से लेकर अटल टनल तक जाम ही जाम है।
सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं। सोलंगनाला से पलचान तक जाम है। सड़कों पर गाड़ियां कछुए की तरह रेंग रही हैं। 2 दिन से लोगों के दिन और रातें सड़कों पर बीत रहे हैं। कुल्लू और शिमला में भी पर्यटकों की भारी भीड़ है। शनिवार, रविवार, सोमवार को क्रिसमस की छुट्टी के चलते काफी संख्या में टूरिस्ट हिमाचल आए हैं, लेकिन क्रिसमस से पहले ही ट्रैफिक जाम ने सेलिब्रेशन के रंग में भंग डाल दिया। अगर आप भी न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए हिमाचल के टूर पर जाने की सोच रहे हैं तो पहले इन वीडियो को जरूर देख लें…
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
5 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
13 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
20 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
24 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
26 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
28 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
29 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
34 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines