Shimla Road Accident: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना भयकंर था कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने आनन- फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामलें की जांच कर रही है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
आपको बता दें कि शिमला से 50 किलोमीटर दूर मंडी जिले के बॉर्डर पर सुन्नी कस्बा पड़ता है। सुबह करीब 7 बजे सुन्नी के कढारघाट में एक पिकअप गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, एक शख्स की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सुबह हुआ सड़क हादसा
पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 7 बजे की है। लिंक रोड़ पर यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक पिकअप में चालक सहित 12 लोग सवार थे। सभी कढारघाट में मंडी की ओर जा रहे थे। कढारघाट से कुछ ही दूरी पहुंचे थे कि पिकअप अचानक गहरी खाई में जा गिरी। राहगीरों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पंहुची। पुलिस और ग्रामीणों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
इन लोगों की हुई मौत
भयंकर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गाड़ी में सभी मजदूर थे। गुलाम असन गोरसी पुत्र जल्लालुदीन गोरसी (43 साल), शबीर अहमद पुत्र बशीर अहमद (19 साल) फरीद दीदड़ पुत्र गुल्ला दीदड़ (उम्र 24 साल), तालीब पुत्र शफी(23 साल), गुलजार पुत्र बशीर दीदड़ (30 साल), मुस्ताक पुत्र गुलाम(उम्र 30 साल) की मौत हो गई।
घटना में घायल हुए लोगों के नाम
सड़क हादसे में रणजीत कंवर पुत्र प्रताप सिंह (21 साल), असलम चैंची पुत्र स्माईल (18 साल), तालीब हुसैन पुत्र अब्दुल गनी (21 साल), आकाश कुमार पुत्र ज्वाला सिंह गांव उम्र (16 साल), अजय ठाकुर पुत्र तिलक राज (26 साल) मन्जूर अहमद पुत्र बशीर अहमद (17 साल) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
5 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
13 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
20 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
24 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
25 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
28 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
29 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
34 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines