हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के राजगढ़ के टिक्कर रोड आशीर्वाद कुंज में बीती रात इलाके में तब हड़कंप मच गया, जब लगातार तीन बार तेंदुआ दिखाई दिया. राजेश शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार, तेंदुए को तीन बार देख घर के लोगों में डर का माहौल बन गया. मकान मालिक दिनेश शर्मा ने बताते हैं कि पिछली रात उनके घर में एक खूंखार तेंदुआ देखा था. मकान मालिक दिनेश शर्मा बताता है कि, तेंदुआ उनके घर में छत के रास्ते सीढ़ियों से उतरकर कॉरिडोर में आ गया और वहां पर पालतू कुत्ते के ऊपर हमला करने लगा. यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई, जिसे देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए.
यह भी पढ़ें: कार गुजरी और ढह गया मकान… कैमरे में कैद हुई कुदरत की तबाही; मां और प्रेग्नेंट बेटी की मौत
घर में घुसकर तेंदुए ने बनाया शिकार
तेंदुआ पहली बार 3:40 पर आया लेकिन कुत्ते के भौंकने से वापिस भाग गया, लेकिन फिर दूसरी बार 4:10 पर आया और कुत्ते के छोटे से एक बच्चे को उठा ले गया. मामला यहीं नहीं रुका, तेंदुआ तीसरी बार 4:40 पर फिर से आया और कुत्ते के एक और बच्चे को अपने मुंह से पकड़कर ले गया. घटना के बाद घर के लोगों और किरायेदारों में दर का माहौल है. घटना पेश होने के तुरंत बाद, मकान के मालिक दिनेश शर्मा ने वन विभाग से तत्काल आवश्यक कदम उठाकर तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है. उन्होने बताया कि आए दिन राजगढ़ क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं देखने को मिल रही है.
देखें वीडियो:
परिवार की सुरक्षा को लेकर परेशान स्थानीय लोग
मालिक दिनेश शर्मा कहा कि अगर इस समस्या से निजात नहीं पाई गई तो, बेखौफ घूमते इन तेंदुओं से घर के छोटे बच्चों की सुरक्षा कर पाना भी मुश्किल हो जाएगा. उनकी इस बात का समर्थन करते हुए स्थानीय निवासियों ने भी वन विभाग से मांग की है कि तेंदुए की गतिविधियों पर समय रहते रोक लगाई जाए. नहीं तो भविष्य में कोई बड़ी घटना भी घट सकती है. इसलिए लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने, तेंदुए को पकड़ने के लिए उचित कार्रवाई करने और रिहायशी क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है. क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और वन विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है.
यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Hike: इस राज्य में पेट्रोल-डीजल महंगा, बढ़ी कीमतें आज रात से लागू
संबंधित खबरें
दिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
2 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
5 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
14 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
20 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
25 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
26 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
29 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
30 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
35 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines