Kangana Ranaut: हिमाचल प्रदेश के मनाली विधानसभा दौरे पर पहुंचीं सांसद कंगना रनौत को पतलीकूहल में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा. कंगना बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुल और घरों का जायज़ा लेने यहां पहुंची थीं. इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए और ‘गो बैक कंगना’ के नारे लगाए.
BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की
विरोध को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई. स्थिति बिगड़ने से पहले पुलिस ने मोर्चा संभाला और मौके पर मौजूद तीन प्रदर्शनकारियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.
मनाली यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा, हिमाचल में आपदा के दौरान सांसद कंगना रनोट नदारद रहीं. उन्होंने कहा- जब कुल्लू-मनाली में भारी तबाही हुई, उस दौरान सांसद ने चुनाव क्षेत्र में आना उचित नहीं समझा. जब जन जीवन पटरी पर लौटा है, अब जाकर कंगना मनाली पहुंच कर राजनीति कर रही हैं.
यह भी पढ़ें- ‘कंगना का शायद स्क्रू ढीला है’, BJP सांसद को पूर्व मंत्री परगट सिंह ने दी नसीहत, ऐसे बयान देने से बचें नेता
भाजपा कार्यकर्ताओं ने की धक्का-मुक्की: मनीष ठाकुर
मनीष ठाकुर ने कहा, सांसद होने के नाते युवा कांग्रेस ने शांतिपूर्ण विरोध किया, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ धक्का-मुक्की की. उन्होंने पूर्व विधायक गोविंद सिंह ठाकुर के मेहमान वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी,. मनीष ने कहा, अगर वे मेहमान होतीं तो हम उनका स्वागत करते. लेकिन, कंगना मनाली की रहने वाली है और हमारी सांसद हैं.
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
14 hrs agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
2 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
10 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
17 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
21 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
22 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
25 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
26 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
31 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines