केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश जैसी प्राकृतिक आपदाओं की घटनाओं को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। यह एक बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम है। अमित शाह ने अधिकारियों के साथ प्रदेश में बादल फटने, अचानक बाढ़, भूस्खलन और मूसलाधार बारिश होने पर स्थिति को लेकर चर्चा की है। अधिकारियों ने गृह मंत्री को बताया कि इस बार हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान पहुंचा है।
आपदाओं को लेकर रिपोर्ट तैयार
गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश को लेकर तुरंत राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान, भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) इंदौर के विशेषज्ञों की एक बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम गठित करने का आदेश दिया है। अमित शाह ने बताया कि ये प्रदेश के नुकसान का आकलन करेगी। साथ ही आपदाओं को लेकर रिपोर्ट तैयार करेगी। जिन इलाकों को नुकसान हुआ है, उसे दोबारा से बसाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
ये भी पढ़ें: हिमाचल में बारिश का कहर! अब तक 90 मौत, 129 घायल; कहां-कहां हुआ नुकसान; देखें वीडियो
टीम का दौरा 21 जुलाई तक होगा पूरा
बैठक में बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में टीम को भेजा जाएग। यह दौर शुरू हो गया है। टीम पूरे प्रदेश के उन हिस्सों में जा रहा है, जहां भारी नुकसान हुआ है। हर जगह की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बताया जा रहा है कि इन सभी इलाकों दोबारा बसाने में मोटी रकम खर्चे की जाएगी। टीम का दौरा 21 जुलाई तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद ये रिपोर्ट केंद्रीय मंत्री को सौंप दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, 24 लोग लापता, 10 की मौत, कई जिलों को भारी नुकसान
केंद्र सरकार ने पहली किस्त की जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लिए पहली राहत किस्त जारी कर दी है। वर्ष 2023 की आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए हिमाचल प्रदेश को 2006.40 करोड़ रुपये की सहायता पहले ही स्वीकृत की जा चुकी है। इसमें से 451.44 करोड़ रुपये की पहली किस्त 7 जुलाई 2025 को जारी की जा चुकी है। साथ ही, राज्य आपदा राहत कोष (SDRF) से 198.80 करोड़ रुपये के केंद्रीय हिस्से की पहली किस्त भी 18 जून 2025 को हिमाचल को दे दी गई है।
संबंधित खबरें
नाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
4 hrs ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
8 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
15 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
19 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
20 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
23 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
24 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
29 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
34 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines