Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश हाल ही में आई बाढ़ और बारिश से तबाही का दंश झेल रहा है। ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी ने राज्य के लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। इसी बीच हिमाचल के किन्नौर जिले के उपायुक्त ने राज्य में बाढ़-भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए 22 जुलाई तक सभी स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की है।
शासन ने आदेश में ये लिखा
किन्नौर के उपायुक्त की ओर से जारी जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जिला किन्नौर के उप-मंडल निचार और तहसील सांगला के सभी सरकारी/प्राइवेट स्कूल, प्री-स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र अचानक बाढ़ और भूस्खलन की आशंका (फ्लैश फ्लड) के कारण 20 से 22 जुलाई तक बंद रहेंगे।
सभी जिलों के लिए आदेश जारी
पत्र में लिखा है कि संबंधित उप-विभागीय मजिस्ट्रेट अपने उप-विभाजन में बारिश की स्थिति की समीक्षा करेंगे, जिससे आदेश को संशोधित किया जा सके। डीसीपी, कुल्लू ने एक ट्वीट में कहा है कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, मंडी से ली गई जानकारी के अनुसार, आज 20 जुलाई, 2023 को सुबह 08:32 बजे, मंडी से कुल्लू तक एनएच-21 यातायात के लिए सुचारू रूप से खुला है। कंडी-कमांद-कटौला मार्ग कंडी के पास एक पेड़ गिरने के कारण अवरुद्ध है।”
वायुसेना पहुंचा रही मदद
इस बीच, भारतीय वायु सेना के अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि कुल्लू जिले में वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने आज शक्ति, मरोर और शैंशर में आवश्यक आपूर्ति पहुंचाई गई है। ये इलाके बारिश और बाढ़ के कारण प्रमुख इलाकों से कट गए हैं।
बारिश से इतने करोड़ का हुआ नुकसान
राज्य सरकार की ओर से बताया गया है कि राज्य में 4808.79 करोड़ रुपये का ढांचागत और वित्तीय नुकसान हुआ। साथ ही बुधवार को पांच और मौतों के साथ, हिमाचल प्रदेश में पिछले 26 दिनों के दौरान बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या 130 को पार कर गई है।
केंद्र की दो टीमें हिमाचल में
हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री ने आंकड़ों की पुष्टि करते हुए कहा कि राज्य में बारिश का कहर जारी है। सरकार अलर्ट मोड पर है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अधिकारियों की दो टीमें राज्य में हैं। उन्होंने राज्य के सोलन और मंडी जिलों में बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है।
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
2 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
4 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
12 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
19 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
23 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
24 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
27 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
28 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
33 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines