Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को रोहतांग, कुंजुम दर्रा, अटल टनल समेत ऊंची पहाड़ियों पर जोरदार बर्फबारी हुई। वहीं, राजधानी शिमला में बादल छाए रहे। शुक्रवार को भी पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा।
आईएमडी शिमला का कहना है कि पिछले 24 घंटों में लाहौल स्पीति, केलांग आदि ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई है। मौसम के खराब होने की वजह पश्चिमी विक्षोभ है। 11 फरवरी को कुछ जिलों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।
लाहौल स्पीति में 3 सेमी हुई बर्फबारी
शिमला आईएमडी के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने कहा, ‘पिछले 24 घंटे में लाहौल स्पीति में 3 और किलोंग में 1 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। अभी पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे प्रदेश में बादल छाए हैं। कल पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। कुछ जिलों में हल्की से सामान्य बर्फबारी की संभावना है।’
वैज्ञानिक संदीप ने बताया कि 11 फरवरी को ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। 12 और 13 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।
बर्फबारी से पानी की किल्लत
बता दें कि गुरुवार को प्रदेश की 132 सड़कों पर यातायात ठप रहा। लाहौल-स्पीति में 119, चंबा में 6, कुल्लू में 4, कांगड़ा में 2 और शिमला में एक सड़क पर आवागमन ठप रहा। बर्फबारी से लाहौल-स्पीति और चंबा में पेयजल योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं।
यह भी पढ़ें: Himachal Avalanche: लाहौल-स्पीति में हिमस्खलन, 3 मजदूर दबे, माइनस तापमान और अंधेरे में दो के शव निकाले
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
5 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
13 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
20 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
24 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
25 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
28 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
29 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
34 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines