हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 13 अक्टूबर की शाम से 15 अक्टूबर तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने रविवार को यह जानकारी दी. संदीप कुमार शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ(Western Disturbance) के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. वहीं, चंबा, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों और पहाड़ी दर्रों में बर्फबारी दर्ज की गई. उन्होंने बताया कि सुंदरनगर में सबसे ज्यादा 40 मिलीमीटर बारिश हुई. इसके अलावा कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना में भी मध्यम बारिश दर्ज की गई.
13 से 15 अक्टूबर तक बारिश और बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 12 अक्टूबर को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. हालांकि, देर शाम या रात के समय कांगड़ा, मंडी और आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.
इसके बाद 13 अक्टूबर की देर शाम से एक नया पश्चिमी ठंडी हवाओं का दौर सक्रिय होने की संभावना है. इसका असर 15 अक्टूबर तक देखने को मिल सकता है. इस दौरान मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 15 अक्टूबर को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर और सोलन के मैदानी तथा आसपास के इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है. वहीं, चंबा, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है.
16 अक्टूबर से कम होगी मौसम की गतिविधि
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, 16 अक्टूबर को बारिश और बर्फबारी की गतिविधियों में काफी कमी आने की उम्मीद है. इस दिन कांगड़ा, मंडी और आसपास के इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. 17 अक्टूबर से पूरे राज्य में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है.
कई इलाकों में सामान्य से 10 डिग्री तक गिरा तापमान
हाल में हुई बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया. शिमला में अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 6 डिग्री कम था. वहीं, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा और पालमपुर में अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. चंबा में तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली. यहां दिन का अधिकतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 14 डिग्री कम था. संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह से मौसम साफ होने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, 13 से 15 अक्टूबर के बीच पश्चिमी ठंडी हवाओं के सक्रिय होने से राज्य के तापमान में फिर औसतन 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.
क्या हिमाचल में शुरू हो गई है सर्दी?
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर को मानसून के बाद का मौसम माना जाता है. इस अवधि में हिमाचल प्रदेश में बारिश मुख्य रूप से पश्चिमी हवाओं के कारण होती है. जब पश्चिमी हवाएं सक्रिय या ज्यादा प्रभावी होती हैं, तो आसमान में लंबे समय तक बादल छाए रहने और बारिश होने से तापमान तेजी से गिर सकता है. इससे लोगों को ठंड ज्यादा महसूस होती है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में धीरे-धीरे सर्दी का मौसम नजदीक आ रहा है, लेकिन अभी इसे पूरी तरह सर्दियों का मौसम नहीं कहा जा सकता.आमतौर पर शिमला, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा के कुछ हिस्सों में बर्फबारी दिसंबर के दूसरे सप्ताह के आसपास शुरू होती है. ऐसे में अक्टूबर में होने वाली बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी को मौसम में बदलाव के तौर पर देखा जाना चाहिए.
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
5 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
13 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
24 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
26 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
28 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
29 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
34 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
39 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
44 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines