Himachal Pradesh Political Crisis: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी है। स्पीकर ने कहा कि सभी 6 विधायकों ने व्हिप का उल्लंघन और जनादेश का अपमान किया है। जिन विधायकों को अयोग्य करार दिया गया है, उनमें राजेंद्र राणा, रवि ठाकुर, देवेंद्र सिंह, सुधीर शर्मा, चैतन्य शर्मा और इंदर दत्त लखनपाल शामिल हैं। कांग्रेस विधायक और संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने दलबदल विरोधी कानून के तहत सभी 6 विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए याचिका दायर की थी। माना जा रहा है कि बागी विधायक अब हाईकोर्ट जा सकते हैं।
सीएम सुक्खू के घर हुई बैठक
इससे पहले, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में सभी कांग्रेस विधायकों की ‘ब्रेकफास्ट मीटिंग’ बुलाई थी। विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण बैठक है। देखते हैं क्या होता है…यह एक अनौपचारिक बैठक है।
संकट का सामना कर रही सुक्खू सरकार
कांग्रेस के छह विधायकों के पाला बदलने और भाजपा के संपर्क में होने के बाद हिमाचल की सुक्खू सरकार संकट का सामना कर रही है। राज्य की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं, जबकि भाजपा के 25 विधायक हैं। बाकी तीन सीटों पर निर्दलियों का कब्जा है। बुधवार को कांग्रेस विधायकों ने दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों डीके शिवकुमार और भूपेन्द्र हुडडा से अलग-अलग मुलाकात की। पर्यवेक्षक अब अपनी रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को सौंपेंगे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया इस्तीफा? जानें क्या है सच्चाई
स्पीकर ने 15 विधायकों को किया निलंबित
स्पीकर द्वारा अपने कक्ष में हंगामा करने के लिए 15 भाजपा विधायकों को निलंबित करने के बाद कांग्रेस राज्य का बजट पारित करने में कामयाब रही। हालांकि, बीजेपी ने इस कदम की कड़ी आलोचना की। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के पास 25 विधायक हैं। राज्यसभा में वोटिंग के बाद संख्या बढ़कर 34 हो गई। इससे सरकार के लिए खतरा पैदा हो गया। उन्हें किसी तरह बजट पास कराना था, नहीं तो सरकार गिर जाती। इसके लिए उन्हें बीजेपी विधायकों की संख्या कम करनी पड़ी।
कांग्रेस सरकार बचाने के लिए हमें किया गया निलंबित
जयराम ठाकुर ने कहा कि मेरे सहित 15 विधायकों को निलंबित कर दिया गया है। हमें कांग्रेस सरकार को बचाने के लिए निलंबित कर दिया गया था। हमारे निलंबन के बाद, उन्होंने बजट पारित किया। बीजेपी ने दावा किया कि विधानसभा में बहुमत खोने के बाद कांग्रेस ने सत्ता में रहने की नैतिक हैसियत खो दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर छाया संकट, क्या सही साबित होगी महाजन की भविष्यवाणी?
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
8 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
16 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
22 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
27 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
28 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
31 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines