इस्तीफे की खबरों को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया अफवाह, कहा- योद्धा हूं, 5 साल चलेगी कांग्रेस सरकार

Himachal Pradesh Political Crisis: मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने इस्तीफा देने की खबरों का अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि यह खबरें बीजेपी का सोशल मीडिया पर प्रोपेगेंडा है, जिससे कांग्रेस के विधायकों को तोड़ा जा सके। लेकिन कांग्रेस के विधायक एकजुट हैं और सरकार अपने 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

Sukhwinder Singh Sukhu

सुखविंदर सिंह सुक्खू

Himachal Pradesh Political Crisis: हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया के सामने आकर अपने इस्तीफा देने की खबरों का खंडन किया है। मीडिया में उनके इस्तीफे की खबरें चलने पर सुक्खू का पहला बयान सामने आया है। सीएम ने इस्तीफा देने की बात पर कहा कि यह सब अफवाहें है। मैंने अभी इस्तीफा नहीं दिया है और न ही किसी ने मुझसे इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि यह खबरें बीजेपी का प्रोपेगेंडा हैं।

विज्ञापन

विक्रमादित्य सिंह से बात करेंगे

हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ने आगे कहा कि मैं योद्धा हूं और संघर्ष करना जानता हूं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार स्थिर है और वह अपने पांच साल पूरे करेगी। दरअसल, यह खबरें आ रही थीं कि सुक्खू ने इस्तीफा दे दिया है और आज शाम कांग्रेस पर्यवेक्षक दल की बैठक है। इससे पहले हिमाचल सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सरकार पर विधायकों की बात नहीं सुनने का आरोप लगाया था। सीएम सुक्खू ने विक्रमादित्य सिंह के इस्तीफे पर कहा कि उनकी कुछ शिकायतें है, जिन्हें सुनकर उन्हें संतुष्ट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

सियासी संकट के बीच बजट पारित

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार को सियासी उठापटक के बीच बजट सत्र हुआ। कांग्रेस के बागी विधायकों ने सत्र की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया। वहीं, विपक्ष ने कार्यवाही से वॉकऑउट कर दिया। जिसके बाद सरकार ने बजट पारित कर दिया। यहां बता दें कि विधानसभा की कार्यवाही शुरुआत होने पर ही विधानसभा अध्यक्ष ने बीजेपी के 15 विधायकों को सदन से निष्कासित कर दिया था।

विज्ञापन

विपक्ष ने किया जमकर हंगामा 

आज सुबह कांग्रेस संचार महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश में जनादेश के साथ विश्वासघात नहीं होने देंगे। सुबह बजट सत्र में बीजेपी के 15 विधयाकों को निष्कासित करने के बाद विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था। वहीं, हिमाचल प्रदेश में चल रहे सियासी संकट पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि कांग्रेस जो चाहे अन्याय करें, उसे कोई फायदा नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग किसी बाहरी व्यक्ति को कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर स्वीकार करने को तैयार नहीं थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ