हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शुक्रवार को अचानक भारी भूस्खलन हुआ जिससे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर और मलबा सीधे गेट नंबर 5 के पास बने मंदिर मार्ग पर आ गिरे। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था। यह पूरी घटना मंदिर के के दूसरे हिस्से में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना के समय मौके पर नहीं था कोई
हमीरपुर के सिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर सिद्ध को जाने वाला मार्ग शुक्रवार को गेट नंबर 5 और बकरा स्थल के बीच भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया। भूस्खलन सुबह करीब 6:00 बजे हुआ, जब मंदिर में कोई भी श्रद्धालु मौजूद नहीं था। आमतौर पर इस सड़क पर काफी भीड़ रहती है। दुकानदार सुरक्षाकर्मियों के साथ बाजार से आने-जाने के लिए इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई नहीं था। अगर यहां श्रद्धालुओं की भीड़ होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
ये भी पढ़ें: भूस्खलन के बाद चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे हुआ बंद, बारिश के पानी में डूबी गाड़ियां
प्रशासन ने सड़क को किया सील
घटना के बाद न्यास प्रशासन ने सड़क को सील कर दिया। मौके पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है ताकि कोई भी श्रद्धालु इस सड़क से न गुजरे। वहीं इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें एक वीडियो में भूस्खलन का मलबा मंदिर की तरफ गिरता हुआ दिख रहा है।
ये भी पढ़ें: 500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से 6 लोगों की मौत, हिमाचल के चंबा में हुआ हादसा
मलबे को हटाने का काम शुरू
इस घटना के बाद एसडीएम बड़सर और न्यास अध्यक्ष राजेंद्र गौतम, तहसीलदार एवं मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों का कहना है कि मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही रास्ते मलबे को हटा दिया जाएग।
संबंधित खबरें
दिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
1 day agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
7 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
15 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
22 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
26 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
28 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
30 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
31 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines